Bhopal News: देवी की तलवार के लिए दो परिवारों के बीच खूनी संघर्ष

Share

Bhopal News: छुड़ाने के प्रयास में एक युवक के दोनों हाथ के अंगूठे में आई गंभीर चोट,एक-दूसरे के खिलाफ दर्ज कराया उभयपक्षीय प्रकरण

Bhopal Cop News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। मंदिर में रखी देवी की तलवार के लिए दो परिवारों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के जहांगीराबाद थाना क्षेत्र की है। जिसमें पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मदद भी की थी। इसके बाद दोनों पक्षों ने अलग-अलग आरोप लगाते हुए मारपीट का काउंटर केस दर्ज करा दिया।

मंदिर में पूजन के लिए रखी तलवार के लिए मचा बवाल

जहांगीराबाद (Jahangirabad) थाना पुलिस के अनुसार घटना 18 अक्टूबर की सुबह लगभग दस बजे जिंसी के नजदीक कुम्हारपुरा (Kumharpura) में हुई। पहले पक्ष की तरफ से 30 वर्षीय प्रताप प्रजापति (Pratap Prajapati) ने प्रकरण 364/26 दर्ज कराया। जिसमें आरोपी पड़ोसी भगवान दास प्रजापति (Bhagwan Das Prajapati), तुलसी बाई प्रजापति (Tulsi Bai Prajapati), लखन प्रजापति (Lakhan Prajapati) और रंजीत प्रजापति (Ranjeet Prajapati) हैं। आरोप लगाते हुए कहा गया कि प्रताप प्रजापति के अलावा, भाई महेश प्रजापति (Mahesh Prajapati) और पिता प्रेमनारायण प्रजापति (Prem narayan Prajapati) के साथ सभी ने मारपीट की थी। जबकि रंजीत प्रजापति ने नुकीली चीज से प्रहार करके कंप्यूटर ऑपरेटर का काम करने वाले प्रताप प्रजापति के दांए और बाएं हाथ के अंगूठे में वार करके उसे लहुलूहान कर दिया। दूसरे पक्ष की तरफ से 36 वर्षीय रंजीत प्रजापति ने प्रकरण 365/26 दर्ज कराया। उसने पड़ोसी हरि प्रजापति (Hari Prajapati) , प्रेमनारायण प्रजापति, प्रताप प्रजापति पर मारपीट का आरोप लगाया। पीड़ित का कहना था कि उनके मंदिर में तलवार (Sword) पूजन के लिए रखी थी। वह तलवार भगवान दास प्रजापति ने मांगी तो उसे नहीं देने की बात पर विवाद शुरु हुआ था। उसी तलवार को छीनने के दौरान हाथ के दोनों अंगूठे में चोट लगने की जानकारी दूसरे पक्ष ने पुलिस को दी है। जिसे जांच में शामिल कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: दो स्थानों पर चोरों का धावा

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!