Bhopal News: एम्स अस्पताल की नर्स समेत दो व्यक्तियों ने फांसी लगाई

Share

Bhopal News: इंजीनियर पति ने चार महीना पूर्व की थी आत्महत्या, कर्ज के बोझ दबे युवक का शव जंगल में पेड़ पर लटका मिला

Bhopal News
जनहित में संदेश: आत्महत्या के विचार आना मानसिक अवसाद के लक्षण है। अकेलापन, खामोशी, चिढ़चिढ़ापन, गुस्सा आना उसके लक्षण हैं। ऐसी अवस्था में परिवार से बातचीत करें और चिकित्सकों से सलाह अवश्य ले।

भोपाल। अखिल भारतीय आर्युविज्ञान संस्थान (एम्स) में पदस्थत नर्स ने घर के कमरे में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मामले की जांच भोपाल (Bhopal News) शहर की अवधपुरी थाना पुलिस कर रही है। वहीं रातीबड़ में कर्ज के बोझ से तंग आकर एक युवक ने पेड़ पर फांसी लगा ली। पुलिस ने दोनों शव पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिए हैं।

चार महीना पूर्व पति ने भी खुदकुशी की थी

अवधपुरी (Awadhpuri) थाना पुलिस के अनुसार दिव्या एम (Divya M) पति स्वर्गीय सुरेश एम उम्र 33 साल ने 20 जुलाई की शाम फांसी लगाई थी। वह एम्स अस्पताल (Bhopal AIIMS) में नौकरी करती थी। घटना के वक्त नौकरानी घर पर थी। उसकी ही मदद से शुभालय विला (Shubhalaya Villa) में रहने वाले मकान मालिक ने भी कमरे को तोड़ने का प्रयास किया। जिसके बाद पुलिस को बुलाया गया। दिव्या एम के दो बच्चे हैं। एक बेटा आठ तो दूसरी बेटी पांच साल की है। दोनों बच्चे सेंट जेवियर स्कूल में पढ़ते हैं। पुलिस जब जांच कर रही थी तब दोनों घर आ गए थे। दोनों बच्चे मां से मिलने की जिद कर रहे थे। पुलिस को जांच में पता चला है कि सुरेश एम (Suresh M) इंजीनियर थे जो पाडिचेरी में नौकरी करते थे। उन्होंने चार महीना पूर्व खुदकुशी की थी। जिसके बाद से वह परेशान रहती थी। जब घटना हुई तब दोनों बच्चे पति के साथ ही रहते थे। निधन के बाद महिला ने मार्च महीने में बच्चों को भोपाल में लेकर आई थी। अवधपुरी थाना पुलिस ने मर्ग 17/26 कायम कर लिया है। पुलिस ने शव उनकी दो बहनों को सौंप दिया है। इधर, रातीबड़ (Ratibarh) स्थित कलियासोत (Kaliyasot) के जंगल में 21 जुलाई की दोपहर एक युवक का शव पेड़ पर लटका मिला। जिसकी पहचान राम शिरोमणि पटेल पिता बुद्ध सेन पटेल उम्र 35 साल के रुप में हुई। वे मूलत: सीधी (Sidhi) जिले के चुरहट के रहने वाले थे। इससे पहले वे छोला मंदिर थाना क्षेत्र में रहते थे। राम शिरोमणि पटेल (Ram Shiromani Patel) ने रातीबड़ स्थित बृजधाम कॉलोनी (Brajdham Colony) में मकान बनाया है। जिसके लिए उन्होंने सोना गिरवी रखकर और निजी लोन भी लिया है। इसी लोन के भुगतान को लेकर राम शिरोमणि पटेल परेशान चल रहे थे। वह कोलार रोड स्थित एक बंगले में काम करते थे। परिजनों ने बैंक के लोन रिकवरी करने वालों पर आरोप लगाया है। रातीबड़ थाना पुलिस ने मर्ग 51/26 कायम कर शव पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस का कहना है कि जांच के लिए एक कागज को जब्त किया गया है। जिसमें पैसा लेने और भुगतान करने को लेकर कुछ नाम और रकम लिखी हुई है। उसे जांच के लिए जब्त किया गया है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: पड़ोसी परिवारों में खूनी संघर्ष

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

मारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!