Bhopal Cyber Fraud: अस्पताल का बिल भरने के नाम पर ऐंठ ली गई रकम

भोपाल। बीते चौबीस घंटों के दौरान भोपाल शहर के तीन थानों जहांगीराबाद, गौतम नगर और स्टेशन बजरिया में अलग—अलग तरह के झांसे देकर सायबर फ्रॉड (Bhopal Cyber Fraud) करने के मामले दर्ज हुए हैं। आरोपियों ने करीब दो लाख रुपए ऐंठ लिए हैं।
पेटीएम बॉक्स के नंबर को हैक करके रकम निकाली
जहांगीराबाद (Jahangirabad) थाना पुलिस के अनुसार हरिशंकर गुप्ता पिता स्वर्गीय रामनाथ गुप्ता उम्र 72 साल बरखेड़ी स्थित अहीर मोहल्ला में रहते हैं। वे पान की गुमठी चलाते हैं। उनके पास किसी भी तरह का कार्ड नहीं है। इसके बावजूद 26 जून को उनके खाते से 35500 रुपए निकल गए। पुलिस को प्राथमिक जांच में पता चला है कि आरोपियों ने हरिशंकर गुप्ता (Harishankar Gupta) के पान की गुमठी में इंस्टाल पेटीएम बॉक्स (Paytm Box) के नंबर को हैक करके यह रकम निकाली है। हरिशंकर गुप्ता को इस फर्जीवाड़े की जानकारी 2 जुलाई को पासबुक में एंट्री कराने पर पता चली। इसी तरह मोहम्मद खालिद पिता स्वर्गीय मोहम्मद उमर सिद्दीकी उम्र 64 साल के खाते से 81 हजार पांच सौ रुपए निकाल लिए गए। वे काजी हाता रहमान होटल के पास रहते हैं और फायर ब्रिगेड (Fire Brigade ) के रिटायर्ड कर्मचारी है। मोहम्मद खालिद (Mohammed Khalid) के पास 20 जुलाई को एक व्यक्ति ने फोन किया था। उसने कहा कि उनके खाते में 81510 रुपए ट्रांसफर कर दिए हैं। यह रकम उसके बताए गए खाते जो अस्पताल का है उसमें भेज दीजिए। आरोपी के झांसे में आकर उन्होंने उसके बताए अनुसार काम पीड़ित ने कर दिया। जिसके बाद रकम निकल गई। जहांगीराबाद थाना पुलिस ने प्रकरण 241-242/26 दर्ज कर लिया है।
किराए पर लिया ट्रेक्टर लेकर चंपत
इसी तरह स्टेशन बजरिया (Station Bajaria) थाना पुलिस ने हर्षिता ठाकुर पिता राहुल ठाकुर उम्र 22 साल की शिकायत पर प्रकरण 207/26 दर्ज किया। वह खुशीपुरा के पास रहती हैं।हर्षिता ठाकुर (Harshita Thakur)के पास लोन (Loan) मंजूर कराने के नाम पर खाते से 28998 रुपए निकाल लिए गए हैं। स्टेशन बजरिया थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है। इसके अलावा गौतम (Gautam Nagar) नगर थाना पुलिस ने नफीस खान (Nafees Khan) और सन्नी कुमार (Sunny Kumar) की शिकायत पर जालसाजी के प्रकरण 431-432/26 दर्ज किए। नफीस खान के साथ मार्च, 2024 में 24 हजार रुपए की जालसाजी हुई थी। इसी तरह सन्नी कुमार के खाते से दो दिन पूर्व 28 हजार रुपए निकल गए। नफीस खान पिता हनीफ खान उम्र 44 साल मूलत: सीहोर (Sehore) जिले के रहने वाले हैं। उनसे दो साल पूर्व राजेश कुशवाह (Rajesh Kushwah) से परिचय हुआ था। यह मुलाकात जिया उल इस्लाम और नईम के जरिए हुई थी। ट्रैक्टर (Tractor) पर करीब ढ़ाई लाख रुपए का लोन बाकी था। वहीं किसान की पत्नी की तबीयत खराब थी। इसलिए उसने राजेश कुशवाहा को ट्रेक्टर किराए पर दे दिया। जिसकी रकम भी उसने नहीं चुकाई। उसका ट्रेक्टर भी गायब है। वहीं बैंक की तरफ से रिकवरी के लिए दबाव बनाया जा रहा है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।