Bhopal News: आरोपी के घर के सामने खड़ा था चार पहिया वाहन न हटाने पर हुआ बवाल

भोपाल। घूंसा मारकर एक व्यक्ति का दांत तोड़ दिया गया। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के स्टेशन बजरिया इलाके में हुई है। घटना 11—12 अक्टूबर की दरमियानी रात हुई थी। पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।
करी हटाने को लेकर हुआ विवाद
स्टेशन बजरिया (Station Bajaria) थाना पुलिस के अनुसार धर्मेंद्र अहिरवार पिता राधेलाल अहिरवार उम्र 36 साल शंकराचार्य नगर (Shankaracharya Nagar) में रहते हैं। वे वाहन चलाने का काम करते हैं। उनके पास रात लगभग एक बजे पड़ोसी विकास रैकवार (Vikas Raikwar) का फोन आया। वह कहने लगा कि घर के सामने खड़ी कार (Car) को हटाएं। धर्मेंद्र अहिरवार (Dharmendra Ahirwar) ने बताया कि उसकी चाबी भाई के पास है जो कि सुबह ही वापस आएगा। उसने बातचीत के लिए जैन धर्मशाला के सामने उसे बुलाया। वह पहुंचा तो विकास रैकवार के साथ उसका भाई आकाश रैकवार (Akash Raikwar) भी था। आरोपी भाईयों ने उसको बुरी तरह से पीटना शुरु कर दिया। मारपीट में पीड़ित का एक दांत भी टूट गया है। पुलिस ने मेडिकल चैकअप के बाद आरोपी भाईयों के खिलाफ 12 अक्टूबर की सुबह प्रकरण 306/26 दर्ज कर लिया है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।