Bhopal Cyber Fraud: इन्वेस्ट का झांसा देकर सवा लाख रुपए से ज्यादा की मोटी रकम ऐंठी

Share

Bhopal Cyber Fraud: ट्रेन में यात्रा करते वक्त चोरी गए मोबाइल की सिम निकालकर खाता किया खाली, चार पीड़ितों के खातों से निकले 11 लाख रुपए

Bhopal Cyber Fraud
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। बीते चौबीस घंटों के दौरान बागसेवनिया, अरेरा हिल्स, पिपलानी और टीटी नगर थानों में सायबर फ्रॉड (Bhopal Cyber Fraud) के चार प्रकरण दर्ज हुए हैं। जिसमें निवेश के नाम पर करीब सवा सात लाख रुपए से ज्यादा की मोटी रकम वसूली गई। चारों घटनाओं में करीब 11 लाख रुपए पीड़ितों से अलग—अलग तकनीक से ऐंठ लिए हैं। सभी मामलों की शुरुआती जांच भोपाल सायबर क्राइम ने की थी। जिसमें मनी ट्रेल का पता लगाने खातों को फ्रीज किया है।

सायबर फ्रॉड का शिकार पीड़ित फिर बनाया गया निशाना

बागसेवनिया (Bagsewania) थाना पुलिस के अनुसार 17 अगस्त को उन्नाम रवि तेजा पिता हेमाचंद राव उम्र 36 साल की शिकायत पर प्रकरण 629/26 दर्ज किया गया। उनके साथ सायबर फ्रॉड 13 जुलाई से शुरु हुआ था। पीड़ित से निवेश (Invest) के नाम पर सात लाख, 35 हजार, 437 रुपए ऐंठ लिए गए। उन्होंने बताया कि मई, 2025 में एक लिंक (Link) आई थी। जिामें वेल्थ प्लानिंग 43 नाम से जोड़ा गया। इस व्हाट्स एप ग्रुप में शेयर ट्रेडिंग (Share Trading) होती थी। इसी ग्रुप से जुड़े संजीव दास, सान्या गुप्ता और सानिया गुप्ता से निवेश को लेकर चर्चाएं हुई थी। आरोपियों ने जीवीएस इंस्टीट्यूशन (GVS Institution) नाम से एक एप्लीकेशन डाउनलोड कराया। इसके बाद अलग-अलग चार आईपीओ में निवेश कराया गया। आरोपियों के झांसे में आकर 13 जुलाई से 3 अगस्त के बीच उन्होंने बड़ी राशि निवेश कर दी थी। पैसा निकालने की बारी आई तो जालसाजों ने उनसे 15 प्रतिशत कमीशन जमा करने का दबाव बनाया। उनसे घर के जेवरात गिरवी या बेचकर राशि जमा करने के लिए बोला गया। इसके बाद उन्नाम रवि तेजा (Ravi Teja) समझ गए कि वह सायबर फ्रॉड के शिकार हुए हैं। उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी उनके साथ सायबर फ्रॉड हो चुका है। इसके बावजूद वह आरोपियों के मंशा को भांप ही नहीं सके।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: नाबालिग की मौसी ने थाने पहुंच दर्ज कराई एफआईआर

चार महीने तक केस डायरी लटकी रही

अरेरा हिल्स (Arera Hills) पुलिस ने भीम नगर (Bheem Nagar) निवासी छोटेलाल विजयवार पिता दयाराम विजयवार की शिकायत पर जालसाजी का प्रकरण 153/26 दर्ज किया है। वे 4 अप्रैल को नागपुर (Nagpur) गए थे। वहां से जब भोपाल में लौटे तो उनका मोबाइल (Mobile) चोरी हो गया था। इस दौरान छोटेलाल विजयवार(Chotelal Vijaywar)  के मोबाइल पर मौजूद यूपीआई के जरिए दो लाख, 74 हजार 349 रुपए निकल गए। आरोपियों ने रकम 45 बार में निकाली थी। इसकी जानकारी 9 अप्रैल को नई सिम लेने पर पीड़ित को पता चली थी। उन्होंने अगले दिन सायबर थाने में जाकर शिकायत भी दर्ज करा दी थी। जिसमें लंबी जांच के बाद अब 17 अगस्त को अरेरा हिल्स थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया। इधर, पिपलानी (Piplani) थाना पुलिस ने सुयश मिश्रा पिता अखिलेश मिश्रा उम्र 19 साल की शिकायत पर जालसाजी का प्रकरण दर्ज किया। पीड़ित इंद्रपुरी (Indrapuri) स्थित ए—सेक्टर में रहते हैं और एलएनसीटी कॉलेज (LNCT College) में बीटेक प्रथम वर्ष के छात्र हैं। सुयश मिश्रा (Suyash Mishra) ने पुलिस को बताया कि उनके खाते से 39980 रुपए जालसाजों ने निकाल लिए। इसी तरह टीटी नगर (TT Nagar) पुलिस ने रईस खान पिता बाबू खां उम्र 55 साल की शिकायत पर जालसाजी का प्रकरण 733/26 दर्ज किया। वे चक्की चौराहा में रहते हैं और उनके साथ सायबर फ्रॉड 09 अगस्त को हुआ था। आरोपियों ने रईस खान (Rais Khan) को बिजली कंपनी (Electricity Company) का कर्मचारी बनकर फोन लगाया। उनसे 12 रुपए ऑनलाइन जमा करके मीटर अपडेट करने का झांसा दिया था। जिसकी लिंक पर क्लिक करते ही उनका मोबाइल हैंग हो गया और खाते से 50 हजार 512 रुपए निकल गए।

यह भी पढ़ें:   MP Political News: एमपी की राजनीति में बड़े बदलाव के संकेत

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Cyber Fraud
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!