Bhopal Fraud News: भेल थ्रिफ्ट सोसायटी के कर्मचारी से ढ़ाई लाख रुपए ऐंठ लिए,आरोपी के खिलाफ जालसाजी का प्रकरण दर्ज

भोपाल। भेल थ्रिफ्ट सोसायटी (BHEL Thrift Society) के एक कर्मचारी से ढ़ाई लाख रुपए की जालसाजी हुई। उन्हें एक व्यक्ति ने एमपी हाऊसिंग बोर्ड का मकान कम दाम में दिलाने का झांसा दिया था। मामले की जांच भोपाल (Bhopal Fraud News) शहर की अवधपुरी थाना पुलिस कर रही है। जिसमें आरोपी के संबंध में पड़ताल की जा रही है।
तीन किस्तों में ले लिए ढ़ाई लाख रुपए
अवधपुरी (Awadhpuri) थाना पुलिस के अनुसार इस संबंध में साकेत सक्सेना पिता स्वर्गीय आरडी सक्सेना उम्र 52 साल ने शिकायत दर्ज कराई थी। वे पिपलानी )Piplani_ थाना क्षेत्र स्थित सी-सेक्टर में रहते हैं। वे भेल थ्रिफ्ट सोसायटी (BHEL Thrift Society) में नौकरी करते हैं। वहां अक्सर नवीन श्रीवास्तव (Naveen Shrivastav) आते थे। वह भारी-भरकम किराने का सामान ले जाते थे। जिस कारण उनसे पहचान हुई थी। साकेत सक्सेना (Saket Saxena) ने मार्च, 2026 में हाऊसिंग बोर्ड (Housing Board) का मकान खरीदने की इच्छा जताई थी। यह सुनकर नवीन श्रीवास्तव बोले कि उनके साढ़ू भाई वहां तहसीलदार हैं। वे 70 लाख रुपए का मकान 44 लाख में दिला देंगे। इसके लिए उन्होंने तीन किस्त में ढ़ाई लाख रुपए दिए। लेकिन, उन्हें मकान आवंटन नहीं करा सके। जिसके बाद रकम मांगी गई तो उन्होंने 50 हजार रुपए वापस कर दिए। बाकी रकम वह लौटा नहीं रहे थे। जिस कारण मामले की शिकायत थाने में दर्ज कराई गई। अवधपुरी थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।