Bhopal News: प्रॉपर्टी डीलर के साथ हुआ था रिश्ता तय, बाद में मुकरा

भोपाल। नाबालिग से रेप का ण्क मामला सामने आया है। इस मामले में आरोपी प्रॉपर्टी डीलर है। इस मामले की जांच भोपाल (Bhopal News) शहर की निशातपुरा थाना पुलिस कर रही है। जिसके साथ रिश्ते की बात पीड़िता के परिजनों ने चलाई थी। इसी दौरान उसने शादी करने का झांसा देकर ज्यादती की।
शादी करने से मुकरा आरोपी
निशातपुरा (Nishatpura) थाना पुलिस के अनुसार पीड़िता की उम्र 17 साल है। वह कक्षा दसवीं की छात्रा भी है। उसकी मार्च महीने में मुस्लिम रीति-रिवाज से शादी तय की जा रही थी। रिश्ते की बात प्रॉपर्टी डीलर का काम करने वाले ओजेब से चली थी। बातचीत के दौरान पीड़िता के नाबालिग होने के चलते शादी नहीं होना थी। यह जानते हुए भी वह उससे मुलाकातें करने लगा। उसका कहना था कि वह शादी उसके ही साथ करेगा। यह बोलकर फोन पर बातचीत करना शुरु किया। पीड़िता जिस दिन घर पर अकेली थी उस दिन आरोपी आया और उसके साथ रेप किया। अब वह बालिग होने लगी तो आरोपी ने शादी करने से इंकार कर दिया। जिस कारण पीड़िता मां के साथ 11 जून को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंची। निशातपुरा थाना पुलिस ने प्रकरण 513/26 दर्ज कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी अभी नहीं हो सकी है। गिरफ्तारी टीम में एसआई शिव मोहर सेंगर (SI Shiv Mohar Sengar ) शामिल हैं।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।