Bhopal News: घटना के कारण अत्याधिक रक्तस्त्राव होने पर पति को बताई जानकारी

भोपाल। फारेस्ट डिपार्टमेंट की नर्सरी में शादीशुदा महिला से बलात्कार की घटना हुई है। इस मामले की जांच भोपाल (Bhopal News) शहर की बागसेवनिया थाना पुलिस कर रही है। जिस कारण उसको अत्याधिक रक्तस्त्राव होने के कारण उसे चिकित्सक के पास ले जाना पड़ा। इस मामले में बागसेवनिया थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है।
नर्सरी में देखरेख करने का करती है काम
बागसेवनिया (Bagsewania) थाना पुलिस के अनुसार पीड़िता की उम्र 30 साल है। उसका पति फारेस्ट डिपार्टमेंट (Forest Department) में आउटसोर्स कर्मचारी हैं। जिस कारण वह नर्सरी में देखरेख करने का काम करती है। उसके घर आरोपी कपिल जाटव (Kapil Jatav) का आना-जाना था। उसने 13 जुलाई की रात लगभग साढ़े दस बजे नर्सरी में आकर महिला को दबोच लिया। उसके साथ रेप कियाऔर वहां से भाग गया। रेप के कारण उसके शरीर पर कई जगह चोट आई थी। पति के घर आने पर वह थाने पहुंची। जिसमें मेडिकल परीक्षण के बाद 14 जुलाई को बलात्कार का मामला 530/26 दर्ज कर लिया गया।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।