Bhopal Fraud News: छह साल से तीन जगहों पर सेवाएं बताकर ले रहे थे सरकार से वेतन, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ने जांच करके पुलिस को भेजा प्रतिवेदन

भोपाल। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (National Health Mission) की विभागीय जांच रिपोर्ट के आधार पर भोपाल (Bhopal Fraud News) शहर की चूना भट्टी थाना पुलिस ने जालसाजी का प्रकरण दर्ज किया है। जिसमें आरोपी श्योपुर और शहडोल में पदस्थ डॉक्टर महेश चंद्र शर्मा हैं। जिन्हें शहडोल जिले में बारह दिन पूर्व पांच हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए लोकायुक्त रीवा की टीम ने गिरफ्तार किया था। इसी गिरफ्तारी के बाद उनके एक पदस्थापना आदेश पर तीन स्थानों पर नौकरी करके सरकारी वेतन लेने की बात सामने आई थी।
तीन तरह के बनाए थे पैन कार्ड
इस संबंध में प्राथमिक जांच डॉक्टर राकेश बोहरे (Dr Rakesh Bohre) और सलाहकार अमितेश मिश्रा (Amitesh Mishra) के कथन दर्ज किए गए थे। जिसमें पता चला कि डॉक्टर महेश चंद्र शर्मा ने खरगोन, शहडोल और श्योपुर में संविदा नियुक्ति होने का खुलासा किया था। जिसकी जांच में पता चला है कि उन्होंने फर्जीवाड़ा करने के लिए अलग-अलग तीन पैन कार्ड बनाए थे। इनमें नाम और पिता के नाम में आंशिक बदलाव किया था। जिस कारण विभाग की तरफ से गड़बड़ी पकड़ में नहीं आ सकी थी। लेकिन, रीवा लोकायुक्त पुलिस (Rewa Lokayukta Police) ने डॉक्टर महेश चंद्र शर्मा (Dr Mahesh Chandra Sharma) को 3 जुलाई को पांच हजार रुपए की रिश्वत लेते पकड़ा तो यह तथ्य सामने आए। वह तीन प्राथमिक समुदाय में नौकरी करते थे। जिसका भुगतान उन्हें राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन से किया गया था।
इसलिए लोकायुक्त पुलिस ने पकड़ा
आरोपी डॉक्टर महेश चंद्र शर्मा 2021, 2023 में अलग-अलग दो प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (Primary Health Centre) में सेवाएं दे रहा था। इन आरोपों के चलते राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की भूमिका भी संदिग्ध पाई गई। मामले में लोकायुक्त पुलिस का प्रतिवेदन मिशन कार्यालय पहुंचता उससे पहले जांच बैठा दी गई। आरोपी डॉक्टर शहडोल (Shahdol) जिले के उफरी में स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ पार्वती सिंह (Parwati Singh) का तबादला होने के बावजूद कार्यमुक्त करने के बदले में दस हजार रुपए की मांग कर रहा था। जिस कारण महिला ने पति वीरेंद्र सिंह (Virendra Singh) की मदद से रीवा लोकायुक्त पुलिस से शिकायत की थी। इसी शिकायत की जांच के बाद आरोपी डॉक्टर को पांच हजार रुपए की घूस लेते हुए रंगे हाथों दबोचा गया था। उसी जांच के दौरान लोकायुक्त पुलिस के सामने एक साथ तीन नौकरी करके सरकार से वेतन लेने का फर्जीवाड़ा सामने आ गया था। प्राथमिक जांच में आरोपी के तीन बैंक खाते पता चले थे। चूना भट्टी थाना पुलिस ने प्रकरण 249/26 दर्ज कर लिया है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।