Bhopal News: रांग साईड से आ रहे बाइक सवारों पर जताई नाराजगी तो चाकू मारा

Share

Bhopal News: हमला करने वाले दोनों व्यक्तियों की नहीं हो सकी पहचान

Bhopal News
सांकेतिक चित्र साभार

भोपाल। बाइक सवार पर दो व्यक्तियों ने मिलकर चाकू मारकर जानलेवा हमला कर दिया। इस मामले की जांच भोपाल (Bhopal News) शहर की ऐशबाग थाना पुलिस कर र​ही है। आरोपियों ने जब वार किया तो पीड़ित ने अपना दाहिना हाथ आगे कर दिया था। जिस कारण वह बुरी तरह से लहुलूहान हो गया है।

वाहन चैकिंग से बचने रास्ता बदला था

ऐशबाग (Aishbag) थाना पुलिस के अनुसार हमले में अरहम खान पिता अब्दुल खान उम्र 18 साल जख्मी है। वह जहांगीराबाद (Jahangirabad) स्थित मुर्गी बाजार (Murgi Bajar) में रहते हैं और निजी काम करते हैं। वे अपनी बाइक (Bike) से बाग उमराव दूल्हा में स्थित बिरयानी खाने आए थे। वहां से लौटते वक्त अरहम खान (Arham Khan) सुभाष नगर आरओबी जा रहे थे। तभी गलत दिशा से बाइक पर सवार दो युवक उसके सामने आ गए। जिस कारण उनकी बाइक टकराने से बच गई। दरअसल, यहां नजदीक ही पुलिस की वाहन चैकिंग भी चल रही थी। जिससे बचने के लिए आरोपियों ने रास्ता बदला था। अरहम खान का विरोध जताना आरोपियों को नागवारा गुजरा। उन्होंने गाली-गलौज करते हुए चाकू (Knife) निकाला और पीड़ित पर हमला कर दिया। जान बचाने के लिए उन्होंने दाहिना हाथ आगे किया तो वह बुरी तरह से चाकू का धारदार वार लगने से लहुलूहान हो गए। पुलिस सीसीटीवी कैमरे की मदद से हमलावरों का पता लगा रही है। ऐशबाग थाना पुलिस ने प्रकरण 281/26 दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: डिप्टी चीफ जनरल मैनेजर की कार क्षतिग्रस्त

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!