Bhopal News: पुलिया से टकराई कार, वृद्ध की मौत

Share

Bhopal News: दुर्घटना में कार के भीतर सवार बेटा और पोता भी गंभीर

Bhopal News
सांकेतिक चित्र—साभा

भोपाल। तेज रफ्तार कार पुलिया से जा टकराई। इस हादसे में कार में सवार एक वृद्ध की मौत हो गई। यह हादसा भोपाल (Bhopal News) शहर के निशाकतपुरा इलाके में हुआ है। जबकि कार चला रहे उनके बेटे और मासूम पोता भी जख्मी हैं। पुलिस ने शव पीएम के लिए भेज दिया है।

इलाज के लिए कार से अस्पताल जाते समय हुआ हादसा

निशातपुरा (Nishatpura) थाना पुलिस के अनुसार सड़क दुर्घटना 13 जुलाई की सुबह हुई थी। हादसे में मृत नंदलाल केसवानी (Nandlal Keswani) उम्र 89 साल फिजिशियन थे। उनकी तबीयत बिगड़ने पर उनके बेटे प्रकाश केसवानी (Prakash Keswani) उन्हें इलाज के लिए कार से अस्पताल ले जा रहे थे। उनके साथ पोता यश केसवानी (Yash Keswani) भी था। इसी दौरान निशातपुरा क्षेत्र में कार पुलिया से जाकर टकरा गई। जिस कारण नंदलाल केसवानी की मौके पर मौत हो गई। निशातपुरा थाना पुलिस ने मर्ग 51/26 कायम कर लिया है। जबकि घायल प्रकाश केसवानी और उनके पोते यश केसवानी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस का कहना है कि अभी हादसे को लेकर कोई ठोस वजह सामने नहीं आई है। मामले की जांच के बाद उसमें अगली कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Murder News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: गर्ग डिपो के मालिक के फ्लैट का ताला तोड़ा
Don`t copy text!