Bhopal News: महिला की मौत में पारिवारिक कलह की बात सामने आई, किसान ने लगाई थी फांसी

भोपाल। बीते चौबीस घंटों के दौरान महिला समेत दो व्यक्तियों ने आत्महत्या की है। यह मामले भोपाल (Bhopal News) देहात के बिलखिरिया और गुनगा थाना क्षेत्र के हैं। जिसमें महिला ने एसिड पिया था जबकि दूसरे मामले में किसान ने फांसी लगाई है। पुलिस को दोनों मामलों में किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है।
पारिवारिक कलह की वजह से पीया एसिड
बिलखिरिया (Bilkhiria) थाना पुलिस के अनुसार 50 वर्षीय सुनंदा राजपूत (Sunanda Rajput) पत्नी राजाराम राठौर ने 14 जुलाई की शाम एसिड पी लिया था। परिजनों ने उसे अस्पताल भर्ती कराया। उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। महिला के मृत्यु पूर्व कथन नहीं हो सके थे। वह ट्रांसपोर्ट नगर (Transport Nagar) में रहती थी। पुलिस को प्राथमिक जांच में पता चला है कि वह पारिवारिक कलह से जूझ रही थी। बिलखिरिया थाना पुलिस ने मर्ग 46/26 कायम कर लिया है। इधर, गुनगा (Gunga) थाना क्षेत्र स्थित ग्राम सुकलिया में किसान ने फांसी लगा ली। शव की पहचान 40 वर्षीय जूझार सिंह राजपूत (Jushar Singh Rajput) के रुप में हुई हैं। उनका शव 14 जुलाई की शाम घर में ही फंदे पर लटका मिला था। गुनगा थाना पुलिस ने मर्ग 25/26 कायम कर लिया है। पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद पुलिस की तरफ से जांच के बिंदु तय किए जाएंगे।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।