Bhopal News: बिल भुगतान को लेकर हुआ था विवाद, चार आरोपियों की हरकतें कैमरे में कैद

भोपाल। सीएनजी पंप के कर्मचारी के साथ चार व्यक्तियों ने मारपीट कर दी। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के रातीबड़ इलाके की है। विवाद गैस भरने के बाद भुगतान को लेकर हुई कहासुनी को बताया जा रहा है।
पंप कर्मचारी का पकड़ लिया था गला
रातीबड़ (Ratibarh) थाना पुलिस के अनुसार घटना 21 जून की रात लगभग साढ़े ग्यारह बजे हुई। पंप कर्मचारी योगेश भोपते पिता राजू भोपते उम्र 26 साल ने बताया कि आरोपी आर्टिगा कार (Car) एमपी-07-एएल-0751 पर सवार थे। पीड़ित स्टेशन बजरिया स्थित चांदबड़ के सांवरिया होटल (Sanwariya Hotel) में रहते हैं। उनसे पहले गैस (Gas) भरने के दौरान कार से बाहर निकलने को लेकर कहासुनी हुई थी। योगेश भोपते (Yogesh Bhopte) ने 725 रुपए का बिल बताया तो कार के बाहर खड़े आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए पंप कर्मचारी का गला पकड़ लिया। इसके बाद सड़क पर खड़े तीन अन्य साथी पंप में आए और उसको बुरी तरह से पीटन लगे। रातीबड़ थाना पुलिस ने 21—22 जून की दरमियानी रात प्रकरण 231/26 दर्ज कर लिया है। आरोपियों की पहचान के लिए पंप में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।