Bhopal Cyber Fraud: खाते से पैसा निकालकर पीड़ित वृद्ध को बैंक जाने फोन लगाया

Share

Bhopal Cyber Fraud: सायबर जालसाजी के चंगुल में फंसे सात पीड़ितों के खाते से निकली सात लाख 17 हजार से अधिक की राशि, सायबर क्राइम में जांच के बाद पांच थानों में पहुंचे मामले

Bhopal Cyber Fraud
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। बीते चौबीस घंटों के दौरान सायबर जालसाजी से संबंधित सात पीड़ितों की तरफ से पांच थानों में प्रकरण दर्ज कराया गया है। इन सभी मामलों की शुरुआती जांच भोपाल सायबर क्राइम की तरफ से हुई थी। जांच के बाद भोपाल (Bhopal Cyber Fraud) शहर के पिपलानी, ऐशबाग, शाहपुरा, मिसरोद और अवधपुरी थानों में जालसाजी के प्रकरण दर्ज किए गए हैं। इन सभी मामलों में सात लाख, 17 हजार 569 रुपए की मोटी रकम आरोपियों ने निकाल ली है।

इस तरह खातों से निकली रकम

पिपलानी (Piplani) थाना पुलिस ने हैदर रजा (Haider Raza)  पिता मासुक हैदर उम्र 37 साल की शिकायत पर प्रकरण 1233/26  दर्ज किया। वे सिद्धार्थ इंक्लेव (Siddarth Enclave) में रहते हैं। वे निजी कंपनी में काम करते हैं। उनके फोनपे के दो बैंक सेंट्रल बैंक और यूनियन बैंक के खाते हैं। उसमें से चार किस्त में करीब एक लाख 72 हजार रुपए निकल गए। यह रकम निकलने से पूर्व उनका मोबाइल (Mobile) अचानक हैक हुआ था। इसी तरह पिपलानी पुलिस ने सिद्धार्थ लेक सिटी (Siddrth Lake City) निवासी विष्णु प्रसाद मरकाम (Vishnu Prasad Markam) की शिकायत पर जालसाजी का प्रकरण 1232/26 दर्ज किया। उनके खाते से भी 178002 रुपए निकल गए। ऐशबाग (Aishbag) थाना पुलिस ने मोहम्मद शफीक (Mohammed Shafeeq)  पिता स्वर्गीय मोहम्मद खान उम्र 64 साल की शिकायत पर जालसाजी का प्रकरण 498/26 दर्ज किया। वे अहमद अली कॉलोनी (Ahemad Ali Colony) में रहते हैं। वह पंजीयन कार्यालय के रिटायर्ड कर्मचारी हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के ग्राहक सेवा केंद्र से कॉल आया था। बैंक की तरफ से बताया गया कि उनका खाता फ्रीज कर दिया गया है। उन्होंने बैंक में जाकर पता किया तो मालूम हुआ कि उनके खाते से 50 हजार रुपए निकले हैं। रकम निकलने का संदेश उन्हें मोबाइल पर पांच दिन बाद मिला था।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News : किराना कारोबारी ने की नाबालिग से गंदी हरकत

एक्सिस बैंक का कर्मचारी बनकर जालसाजी

Bhopal Cyber Fraud
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

शाहपुरा (Shahpura)  पुलिस ने स्टार सिटी (Star City) बावडिया निवासी राजेंद्र सिसोदिया (Rajendra Sisodiya) के खाते से निकले 58100 रुपए के मामले में भी प्रकरण 712/26 दर्ज किया है। मिसरोद (Misrod) थाना पुलिस ने भी सायबर जालसाजी के मामले में दो प्रकरण 857-858/26 दर्ज किए। जिनकी शिकायतें रवि लिल्हारे (Ravi Lilhare) और कमलेश पटेल (Kamlesh Patel) ने दर्ज कराई है। दोनों व्यक्तियों के खाते से एक लाख, 29 हजार 145 रुपए निकल गए। अवधपुरी (Awadhpuri) थाना पुलिस ने अनिकेत मिश्रा (Aniket Mishra) पिता स्वर्गीय देवेंद्र कुमार मिश्रा उम्र 40 साल के मामले में प्रकरण 618/26 दर्ज किया है। इनके खाते से एक लाख, 38 हजार 322 रुपए निकल गए। वे राधा कुंज (Radha Kunj) में रहते हैं। उनके पास 21 नवंबर को एक्सिस बैंक (Axis Bank) का कर्मचारी बनकर आरोपियों ने झांसा दिया। उन्होंने लालच देते हुए क्रेडिट कार्ड (Credit Card) में लाभ मिलने का झांसा देकर यह रकम ऐंठी है।

यह भी पढ़िएः राजधानी के बड़े कारोबारी एलएन मालवीय हनी ट्रेप में फंसे जानिये कैसे

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Cyber Fraud
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Crime: करंट से झुलसकर बालक की दर्दनाक मौत
Don`t copy text!