Bhopal News: रास्ते में पड़ी मिलने की दी जानकारी, पूछताछ जारी

भोपाल। कारतूस के साथ अवैध पिस्टल लेकर घुम रहे एक युवक को दबोचा गया है। यह कार्रवाई भोपाल (Bhopal News) शहर की गौतम नगर थाना पुलिस ने की है। आरोपी का कहना है कि उसे पिस्टल रास्ते पर पड़ी मिली थी।
बोला रास्ते में पड़ी मिली
गौतम नगर (Gautam Nagar) थाना पुलिस के अनुसार 25 नवंबर की रात पीजीबीटी कॉलेज (PGBT College) मैदान के पास से दबोचा गया। तलाशी में उसके पास से एक लोडेड देशी पिस्टल (Pistol) बरामद हुई, जिसमें एक जिंदा कारतूस लगा था। आरोपी छोटी मस्जिद के पास रहता है। आरोपी इम्तियाज खान (Imtiyaz Khan) पिता मुमताज खान उम्र 24 साल है। वह पेशे से इलेक्ट्रिशियन का काम करता है। पुलिस ने उसके कब्जे से पिस्टल और कारतूस जब्त कर आर्म्स एक्ट के तहत केस 726/26 दर्ज किया है। शुरुआती पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसे पिस्टल रास्ते में पड़ी मिली थी। हालांकि, पुलिस उसके इस दावे की जांच कर रही है। आरोपी का पूर्व में कोई आपराधिक रिकॉर्ड सामने नहीं आया है। 26 नवंबर को उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
यह भी पढ़िएः राजधानी के बड़े कारोबारी एलएन मालवीय हनी ट्रेप में फंसे जानिये कैसे
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।