Bhopal News: दवा कारोबारी के मकान का ताला चोरों ने तोड़ा

Share

Bhopal News: परिवार के साथ दिल्ली में था, पड़ौसी ने दर्ज कराया प्रकरण

Bhopal News
File Image

भोपाल। एक दवा कारोबारी के सूने मकान का ताला चोर ने तोड़ दिया। यह मामला भोपाल (Bhopal News) शहर के ऐशबाग इलाके का है। चोरी की वारदात के समय पूरा ​परिवार दिल्ली में था। थाने में जा पड़ौसी ने दर्ज कराया चोरी का प्रकरण।

दिल्ली गया हुआ था परिवार

गौतम नगर (Gautam Nagar) थाना पुलिस के अनुसार नारियलखेड़ा (Nariyalkheda) स्थित जनता क्वार्टर में रहने वाले 34 वर्षीय परेश सिंह ठाकुर(Paresh Singh Thakur)  के घर चोरी हुई। वह मध्यप्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड (Madhya Pradesh Madhya Kshetra Vidyut Vitran Company Limited) की तरफ से आऊटसोर्स कर्मचारी हैं। वे पूरे परिवार के साथ जबलपुर (Jabalpur) गए हुए थे। चांदी की दो पायल, एक बच्चे की पायल, बच्चे के कडे, छह अंगूठी, नकदी 20 हजार रुपए समेत हजारों रुपए का माल गायब था। पुलिस ने चोरी का प्रकरण 725/26 दर्ज कर लिया है। इधर, ऐशबाग (Aishbag) थाना क्षेत्र स्थित अभिरूचि परिसर में दवा कारोबारी अंकित सरीन (Ankit Sareen) के घर चोरी की वारदात हुई। वे पूरे परिवार के साथ 22 नवंबर को दिल्ली (Delhi) गए हुए हैं। चोरी की रिपोर्ट थाने में उनके पड़ोसी 48 वर्षीय आशीष जैन (Ashish Jain) ने दर्ज 499/26 कराई है। चोरी गई संपत्ति और उसकी जानकारी दवा कारोबारी के दिल्ली से लौटने पर पुलिस को मिलेगी।

यह भी पढ़िएः राजधानी के बड़े कारोबारी एलएन मालवीय हनी ट्रेप में फंसे जानिये कैसे

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Health News: हमीदिया अस्पताल से रेमडेसियर इंजेक्शन चोरी
Don`t copy text!