Bhopal News: कार की टक्कर से मोपेड सवार मां-बेटी जख्मी

Share

Bhopal News: बाइक सवार ने मासूम बच्चे को टक्कर मारकर घायल किया

Bhopal News
सांकेतिक चित्र—साभार

भोपाल। राजधानी में तीन स्थानों पर हुए सड़क हादसे में दो मासूम बच्चों समेत चार व्यक्ति जख्मी हो गए। दो घटनाओं में कार ने टक्कर मारी है। जिनकी पहचान हो गई है जबकि तीसरी दुर्घटना में बाइक सवार का पता नहीं चल सका है। यह हादसे भोपाल (Bhopal News) शहर के हबीबगंज, ऐशबाग और अशोका गार्डन थाना क्षेत्र में हुए थे। पुलिस ने आरोपी वाहन चालकों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।

मां-बेटी की हादसे में टूटी हड्डियां

हबीबगंज (Habibganj) थाना पुलिस के अनुसार 25 नवंबर की दोपहर लगभग पौने तीन बजे भोजपुर क्लब (Bhojpur Club) के पास तेज रफ्तार कार (Car) एमपी-04-जेडएक्स-4033 ने मोपेड एमपी-04-यूजे-6758 में टक्कर मार दी। उसको 49 वर्षीय भावना दीक्षित (Bhawna Dixit) चला रही थी। उनके साथ मोपेड पर तेरह वर्षीय बेटी दिव्या दीक्षित (Divya Dixit)  सवार थी। दोनों घायल मां-बेटी की हादसे में हड्डियां टूट गई है और भोपाल फ्रैक्चर अस्पताल (Bhopal Fracture Hospital) में भर्ती हैं। पुलिस ने इस मामले में नेहरु नगर (Nehru Nagar) निवासी 41 वर्षीय दीपक राजौरिया (Deepak Rajoriya)  की शिकायत पर प्रकरण 825/26 दर्ज किया। वे जख्मी मां-बेटी के रिश्तेदार हैं। घायल मां-बेटी शाहपुरा थाना क्षेत्र स्थित गुलमोहर कॉलोनी (Gulmohar Colony) में रहती हैं। इधर, ऐशबाग थाना (Aishbag) क्षेत्र में स्थित सुभाष नगर (Subhash Nagar)  गेट के पास बाइक (Bike) सवार ने दस वर्षीय देव लोधी (Dev Lodhi) को टक्कर मार दी। घटना के वक्त वह मां आरती लोधी (Arti Lodhi) के साथ गुरुद्वारे से लंगर में शामिल होकर बाग दिलकुशा स्थित घर जा रहा था। पुलिस ने पिता राजकुमार लोधी (Rajkumar Lodhi) की शिकायत पर प्रकरण 5600/26 दर्ज किया है। जिसमें टक्कर मारने वाली बाइक का नंबर पता नहीं चल सका है। जख्मी बालक को रायश्री अस्पताल (Raishri Hospital) में भर्ती कराया गया है। इधर, अशोका गार्डन पुलिस (Ashoka Garden) ने कार एमपी-04-वाययू-7239 की टक्कर से जख्मी एक व्यक्ति के मामले में प्रकरण 728/26 दर्ज किया। घायल को हमीदिया अस्पताल (Hamidia Hospital) में भर्ती कराया गया है। हादसे में कंछेदी लाल पिता स्वर्गीय फूल सिंह उम्र 51 साल जख्मी है। वे आदर्श नगर (Adarsh Nagar) में रहते हैं। कंछेदी लाल (Kanchedi Lal)  सब्जी का ठेला लगाते हैं जो कि सड़क पार करके लघुशंका करने जा रहे थे। तभी कार (Car) ने उन्हें टक्कर मार दी थी।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Brutal Murder: पहले चाकू से गोदा फिर पटरी पर फेंक दी लाश

मौत के मामले में प्रकरण दर्ज

इधर, शाहजहांनाबाद (Shahjahanabad) थाना पुलिस ने हरी मजार के पास सिंधी कॉलेनी (Sindhi Colony) में हुई सड़क दुर्घटना में हुई मौत के मामले में प्रकरण 733/26 दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार हादसे में शमीम बैग (Shamim Baig) पिता स्वर्गीय शराफत बैग उम्र 70 साल की मौत हुई थी। दुर्घटना की जांच एएसआई खुमान सिंह (ASI Khuman Singh) की तरफ से की गई है। पुलिस को टक्कर मारने वाले वाहन का अभी भी पता नहीं चल सका है। सड़क हादसा 29 सितंबर को हुआ था। पुलिस ने मृतक के भाई वसीम बैग (Waseem Baig) की शिकायत पर प्रकरण दर्ज किया है।

यह भी पढ़िएः राजधानी के बड़े कारोबारी एलएन मालवीय हनी ट्रेप में फंसे जानिये कैसे

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!