Bhopal News: मुस्लिम युवक से तंग होकर तथास्तु डेंटल हस्पिटल की नर्स पहुंची थाने

Share

Bhopal News: मारपीट करके एटीएम से पैस निकलवाए, कंपनी का मोबाइल भी ले गया

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। तथास्तु डेंटल हस्पिटल की फीमेल नर्स के साथ मुस्लिम युवक ने बेरहमी से मारपीट करके उसे प्रताड़ित किया। इस मामले की जांच भोपाल (Bhopal News)  शहर की पिपलानी थाना पुलिस कर रही है। आरोपी उसको भावनात्मक तरीके से झांसा देकर पैसा भी ऐंठ रहा था। इसका विरोध किया तो उसे जबरिया धमकाते हुए एटीएम में ले गया। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है लेकिन आरोपी की गिरफ्तारी अभी नहीं हुई है।

अस्पताल से मिला मोबाइल भी छीन लिया

पिपलानी (Piplani) थाना पुलिस के अनुसार पीड़िता की उम्र 25 साल है। वह इंद्रपुरी (Indrapuri) में किराए से रहती है। वह तथास्तु डेंटल हस्पिटल (Tathastu Dental Hospital) में नर्स (Nurse) का काम करती है। उसने पुलिस को बताया कि वह चार-पांच साल से आमिर खान (Amir Khan) को जानती है। उसके साथ दोस्ती होने के चलते मुलाकातें भी होती है। लेकिन, पिछले कुछ समय से वह उससे पैसा ऐंठने का भी काम करने लगा। उसने 17—18 जून रात लगभग दो बजे फोन किया। वह बोला कि उसे पांच हजार रुपए चाहिए जिसको लेने घर आ रहा है। पीड़िता ने विरोध किया तो वह बोला उसके वाहन में पेट्रोल छिड़ककर आग लगा देगा। उसने नौकरी जाते वक्त भी जानलेवा हमला करने की धमकी दी। वह घर आया और उसे अपने साथ वाहन से बैठाकर ले गया। उसने प्रभात चौराहे पर लगे एटीएम (ATM) से पैसे निकाले। इस दौरान भी गाली-गलौज करते हुए उससे मारपीट की गई। इसके बाद वह उसको घर के पास छोड़ गया। उसने अस्पताल का मिला मोबाइल (Mobile) भी छीन लिया। आमिर खान का कहना था कि यदि वह 12 हजार रुपए देगी तभी उसको मोबाइल लौटाएगा। मारपीट में युवती के सिर और होंठ में गंभीर चोट आई है। पिपलानी थाना पुलिस ने इस मामले में 18 जून की सुबह सामान्य मारपीट की धाराओं में प्रकरण 564/26 दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें:   कांग्रेस नेताओं के सामने ‘घुटना टेक’ हुए एसडीएम, कलेक्टर ने थमाया नोटिस

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!