Bhopal News: एफआईआर दर्ज करने की बजाय पुलिस ने एनसीआर फिर काटा, शहर के संवेदनशील क्षेत्र को भी बदमाशों ने नहीं बख्शा

भोपाल। केंद्रीय कृषि एवं पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Former Chief Minister Shivraj Singh Chouhan) के सरकारी बंगले के सामने स्थित सांची पार्लर में 18—19 जून की दरमियानी रात चोरी की वारदात हुई। यह वारदात भोपाल (Bhopal News) शहर के टीटी नगर थाना क्षेत्र में हुई है। जहां चोरी हुई उसके ही सामने पुलिस विभाग की तरफ से पूर्व मुख्यमंत्री के आवास में सुरक्षा के लिए चौकी भी बनी है।
पूर्व में भी हो चुकी है चोरी
निगरानी के लिए बनाई गई चौकी में कर्मचारी भी तैनात रहते है। उन्हें भी वारदात की भनक नहीं लग सकी। विनोद पाटिल (Vinod Patil) पिता उत्तम राव उम्र 46 साल यादव सांची पार्लर (Yadav Sanchi Parlour) किराये पर चलाते है। । कमला नगर (Kamla Nagar) थाना क्षेत्र के शबरी नगर (Shabri Nagar) में रहते है। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी उनके पार्लर (Sanchi Prlour) को चोरों ने निशाना बनाया था। उस वक्त भी पुलिस ने प्रकरण दर्ज नहीं किया था। इस बार चोर नकदी 5 हजार रुपए और अन्य सामान ले गए हैं। पाटील ने बताया कि प्रदेश के चर्चित मामा के बंगले के नजदीक ही राज्यमंत्री कृष्णा गौर का भी सरकारी आवाास है। सड़क की दूसरी तरफ खेल मंत्री विश्वास सारंग (Mantri Vishwas Sarang) का सरकारी बंगला है। पूर्व में हुई घटनाओं को देखते हुए पाटील ने पार्लर में निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरा भी लगाया था। उसको भी बदमाश उखाड़ने के बाद कुछ दूर आगे फुटपाथ पर उसे फेंक गए। बदमाश सीसीटीवी का डीवीआर अपने साथ ले गए हैं।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।