Bhopal News: किराना कारोबारी से छीना आईफोन

Share

Bhopal News: मोटर साइकिल सवार दो झपटमारों ने दिया वारदात को अंजाम

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। मोबाइल पर बातचीत कर टहल रहे एक किराना कारोबारी से आईफोन झपट लिया गया। यह वारदात भोपाल (Bhopal News) शहर के अशोका गार्डन इलाके में हुई है। वारदात को मोटर साइकिल सवार दो झपटमारों ने अंजाम दिया है।

दोस्तों के साथ आ रहा था पैदल

अशोका गार्डन (Ashoka Garden) थाना पुलिस के अनुसार विक्रांत जैन (Vikrant Jain) पिता श्री विनोद जैन उम्र 25 साल है। वे गीत अपार्टमेंट (Geet Appartment)  पंजाबी बाग (Punjabi Bag) में किराए से रहते हैं। वे अभिरुचि परिसर (Abhiruchi Parisar) में किराने की दुकान चलाते है। वह 18—18 जून की दरमियानी रात एक बजे मनीराम हास्पीटल (Maniram Hospital) से आईफोन पर बातचीत करते हुए अपने दोस्तों के साथ पैदल घर आ रहे थे। तभी मोटर साइकिल पर सवार दो व्यक्ति आए और उनका आईफोन (IPhone) झपट ले गए। अशोका गार्डन थाना पुलिस ने 18 जून की रात इस मामले में प्रकरण 327/26 दर्ज कर लिया है। मामले की जांच हवलदार अरविंद काकोड़िया (HC Arvind Kakodiya) कर रहें है। झपटमारों का पता लगाने सीसीटीवी फुटेज खंगालने का काम पुलिस कर रही है।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: रेलवे अधिकारी के बेटे पर बलात्कार का मुकदमा दर्ज
Don`t copy text!