Bhopal Cyber Fraud: पहले दोस्ती फिर नीदरलैंड से गिफ्ट भेजकर फर्जीवाड़ा

Share

Bhopal Cyber Fraud: सायबर जालसाजों ने अलग-अलग तकनीक अपनाकर तीन व्यक्तियों से ऐंठ लिए आठ लाख तेहत्तर हजार रुपए

Bhopal Cyber Fraud
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। राजधानी में एक रोचक सायबर फ्रॉड का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला को रेलवे स्टेशन पर महिला मिली। उससे हुई दोस्ती के बाद उसने नीदरलैंड (Netherland) से उपहार भेजने का झांसा देकर रकम ऐंठ ली। ऐसे ही दो अन्य पीड़ित भी जालसाजों के फैलाए झांसों में आकर रकम गंवा चुके हैं। यह मामले भोपाल (Bhopal Cyber Fraud) शहर के ऐशबाग, टीटी नगर के अलावा ईटखेड़ी थाने में दर्ज हुए हैं। सभी मामलों में भोपाल सायबर क्राइम की तरफ से प्राथमिक जांच की गई थी।

क्रिसमिस पर नीदरलैंड से भेजा गिफ्ट

ऐशबाग (Aishbag) थाना पुलिस के अनुसार साजिया खान पति फिरोज खान उम्र 41 साल को कुछ समय पहले एमंडा नाम की एक युवती से वह टकराई थी। उसके साथ बनारस (Banaras) में भी एक बार मुलाकात हुई थी। दोनों ने एक-दूसरे का नंबर लिया था। जिसके बाद साजिया खान (Sajiya Khan) से वह बातचीत करती थी। उसने बताया था कि वह नीदरलैंड (Netherland) के एम्सटर्डम में रहती है। उसके पति डॉक्टर हैं। उसी महिला ने क्रिसमिस पर नीदरलैंड से गिफ्ट (Gift) साजिया खान के अहाता सिकंदर कुली के पते पर भेजा। जिसके बाद एयरपोर्ट अथॉरिटी से फोन आया। उसे कहा गया कि पार्सल में 70 हजार रुपए डॉलर मिले हैं। इसलिए उस पर पैनाल्टी लगेगी। महिला को कई किस्त में आठ लाख पैंतीस हजार रूपए लेकर पैसा ऐंठने के बाद पति को दिल्ली (Delhi) भेजने बोला। पति फिरोज खान (Firoz Khan)  दिल्ली पहुंचे तो फर्जीवाड़ा उजागर हुआ। ऐशबाग थाना पुलिस ने प्रकरण (316/26) दर्ज कर लिया है। इधर, टीटी नगर (TT Nagar) पुलिस ने संतोष रजक पिता चतरे रजग उम्र 44 साल की शिकायत पर जालसाजी का प्रकरण 679/26 दर्ज किया है। वे जवाहर चौक स्थित बारह नंबर बस्ती में रहते हैं। वह रेन्बो अस्पताल (Rainbow Hospital) में मेल नर्स का काम करते हैं। संतोष रजक (Santosh Rajak) के पास बिजली कंपनी का कर्मचारी बनकर बिल बकाया होने पर कनेक्शन काटने की धमकी दी थी। जालसाज ने व्हाट्स एप पर एक लिंक भेजी जिसके बाद खाते से एक लाख, 13 हजार रुपए निकल गए। इसी तरह ईटखेड़ी (Ithkhedi) थाना पुलिस ने संजीव डांगी (Sanjeev Dangi) की शिकायत पर जालसाजी का प्रकरण 325/26 दर्ज किया। उनसे जालसाजों ने 25 हजार रुपए की रकम ऐंठी है।

यह भी पढ़ें:   MP Political News: कांग्रेस ने छीने तो हमने लौटाये गरीबों के अधिकार: प्रदेश अध्यक्ष

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Cyber Fraud
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!