Bhopal Cyber Fraud: रिटायर्ड बिजली विभाग के अफसर को बिल भरने के नाम पर ठगा

Share

Bhopal Cyber Fraud: एक लाख तेरह हजार रुपए से ज्यादा की रकम बातचीत करते निकाली

Bhopal Cyber Fraud
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। मध्यप्रदेश बिजली कंपनी से रिटायर्ड सब इंजीनियर को बिल भरने के नाम पर धोखा देकर उनके खाते से एक लाख तेरह हजार नौ सौ रुपए निकाल लिए गए। यह मामला भोपाल (Bhopal News) शहर के कोहेफिजा इलाके का है। आरोपी उनकी पत्नी के खाते को भी खाली करने की फिराक में था। इस मामले की शुरुआती जांच भोपाल सायबर क्राइम ने की थी। जिसमें खाते फ्रीज करके केस डायरी कोहेफिजा थाने को भेजी गई।

आईव्हीआरएस नंबर बदलने का दिया झांसा

कोहेफिजा (Kohefiza) थाना पुलिस के अनुसार घटना 20 अगस्त की शाम लगभग छह बजे हुई थी। शिकायत महेंद्र कुमार गुप्ता पिता चतुर्भुज गुप्ता उम्र 76 साल ने दर्ज कराई। वे गुफा मंदिर के पास गोल्फ लिंक फेज—2 कॉलोनी में रहते है। आरोपी ने बिजली के बिल का आईव्हीआरएस (IVRS) नंबर बदलने का झांसा दिया था। उसने एक लिंक (Link) भेजी थी जिसमें 12 रुपए का भुगतान करने आरोपी ने बोला। आरोपी ने प्रक्रिया समझाने के लिए मोबाइल पर एक लिंक भेजी। उनके खाते से भुगतान नहीं हो रहा था। इसलिए आरोपी बोला कि पत्नी मंजु गुप्ता (Manju Gupta) के मोबाइल पर लिंक भेजी। आरोपी ने मोबाइल (Mobile) के पांच अंक भरने के लिए बोला। यह बोलने पर महेंद्र कुमार गुप्ता (Mahendra Kumar Gupta) को शक हुआ। इसके बाद वे अगले दिन अपने बैंक पहुंचे और पता चला कि उनके खाते से रकम निकल गई है। कोहेफिजा पुलिस ने सायबर क्राइम (Cyber Crime) से मिले प्रतिवेदन के आधार पर 29 अगस्त को सायबर जालसाजी का प्रकरण 62/26 दर्ज कर लिया है। पुलिस को कुछ संदेहियों की जानकारी मिली है। जिनके बारे में वह पड़ताल कर रही है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: रेलवे पटरी किनारे मिले व्यक्ति ने दम तोड़ा 

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Cyber Fraud
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!