Bhopal Cheating News: जमीन हड़पने विधवा महिला ने शादी का जाली प्रमाण पत्र बनाया

Share

Bhopal Cheating News: पति की मौत के बाद जुड़वा भाई के दावा को निरस्त कराने की थी योजना

Bhopal Cheating News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई।

भोपाल। जमीन हड़पने के लिए एक विधवा महिला का षडयंत्र उजागर हुआ है। घटना भोपाल (Bhopal Cheating News) शहर के अवधपुरी थाना क्षेत्र की है। जिसमें लंबी जांच के बाद पुलिस ने महिला के खिलाफ जालसाजी का प्रकरण दर्ज किया है। महिला दिवंगत पति के हिस्से के दावेदार जुड़वा भाई को हिस्सा नहीं देना चाहती थी।

शादी की तारीख में कराया हेरफेर

जानकारी के अनुसार केरल (Kerala) निवासी 54 वर्षीय पीटर जॉर्ज (Peter George) किसान हैं। उनके जुड़वा भाई पियूष जॉर्ज (Piyush George) थे जो कि अवधपुरी (Awadhpuri) स्थित प्रगति नगर (Pragati Nagar) में रहते थे। उनके नाम पर दशमलव 11 हेक्टेअर जमीन थी। पियूष जॉर्ज राजधानी में कारोबार करते थे। उनके एक अन्य भाई भी है। पियूष जॉर्ज ने मिनी रानी राय (Mini Rani Rai) से शादी की थी। उसके पहले पति दिलीप राय (Dilip Rai) की मौत के बाद उसने यह बंधन 2016 में स्वीकारा था। उसे जमीन और उसके हिस्से को लेकर जानकारी थी। मिनी रानी राय ने छत्तीसगढ़ के चिरमिरी नगर निगम (Chirmiri Municipal Corporation) में जाकर शादी का रजिस्ट्रेशन भी कराया था। शादी के तीन साल बाद ही पियूष जॉर्ज की भी मौत हो गई। इसके बाद अवधपुरी थाना क्षेत्र के सूरज कुंज (Surajkunj) में रहने वाली मिनी रानी राय ने साजिश रची। उसने जमीन को हड़पने के लिए चिरमिरी में हुई शादी की तारीख में हेरफेर कराया। उन दस्तावेजों के आधार पर स्वयं को मालिकाना हक बताकर उसका नामांतरण करा लिया। इस बात की जानकारी केरल में रहने वाले जुड़वा भाई पीटर जॉर्ज को लगी तो उन्होंने संपूर्ण जानकारी निकालकर अवधपुरी थाने में शिकायत दर्ज कराई। जिसकी जांच के बाद अवधपुरी थाना पुलिस ने महिला के खिलाफ प्रकरण 365/26 दर्ज कर लिया।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: कारोबारी के घर से 50 लाख रुपए नकद और 15 लाख रुपए के जेवरात चोरी

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Cheating News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!