Bhopal News: परिजनों की असहमति होने के बावजूद गुपचुप की थी शादी, लापता वकील की रेलवे पटरी पर मिली थी लाश

भोपाल। राजधानी में लापता एडवोकेट की मौत के मामले में महत्वपूर्ण खुलासा हुआ है। उन्होंने परिजनों की असहमति के बावजूद विवाह कर लिया था। जिस कारण उन्होंने तनाव में आकर ट्रेन के सामने कूदकर जान दी थी। भेापाल (Bhopal News) देहात क्षेत्र की बैरसिया थाना पुलिस को जांच में यह पता चला और वह पत्नी तक पहुंचती उससे पहले वह फंदे पर झूल गई। इस मामले में तीन अलग-अलग थाने जांच कर रहे हैं।
दोनों ने आर्य समाज मंदिर में की थी शादी
जानकारी के अनुसार हनुमानगंज (Hanumanganj) थाना क्षेत्र स्थित इसराणी मार्केट (Israni market) के नजदीक एडवोकेट विशाल रमनानी (Vishal Ramnani) रहते थे। वे संदिग्ध परिस्थितियों में 5 अक्टूबर को लापता हुए थे। उनकी गुमशुदगी हनुमानगंज थाने में दर्ज थी। पुलिस जांच करती उससे पहले 6 अक्टूबर को रेलवे पटरी (Railway Track) पर उनकी लाश मिली। इस मामले में भोपाल जीआरपी (Bhopal GRP) ने मर्ग कायम किया था। पुलिस को जांच में पता चला कि विशाल रमनानी ने 30 अगस्त को बरखेड़ा स्थित आर्य समाज मंदिर में शादी की थी। इस बात से परिजन नाराज चल रहे थे। पुलिस किसी निष्कर्ष में पहुंचती उससे पहले बैरसिया कस्बे में रहने वाली माही (Mahi) ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। इस मौत की जांच बैरसिया थाने में पहुंची। पुलिस को प्राथमिक जांच में पता चला है कि 2025 में माही ने कोलकाता निवासी एक युवक से शादी की थी। दो महीने बाद ही वह मायके लौट आई थी। पति के खिलाफ कोलकाता में केस भी दर्ज कराया था। इसी मामले में वकील विशाल रमनानी से उसका परिचय हुआ था। तलाक प्रकरण के सिलसिले में दोनों का कोलकाता (Kolkata) आना-जाना होता था। अधिवक्ता के परिजनों ने माही पर संगीन आरोप भी लगाए थे। अब पुलिस की तरफ से सभी मामलों में सारे तथ्यों को एकजुट करके मामले की जांच की दिशा तय करेगी। बैरसिया थाना पुलिस ने मर्ग 92/26 कायम कर लिया है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।