Bhopal News: मोटर साइकिल पर सवार तीन युवकों ने दिया वारदात को अंजाम

भोपाल। महिला कंप्यूटर ऑपरेटर से बाइक पर सवार तीन युवकों ने उनसे बैग छीन लिया। यह वारदात भोपाल (Bhopal News) शहर के ऐशबाग इलाके में हुई है। जहां वारदात हुई उसके ही नजदीक यातायात और पुलिस का चेकिंग पाइंट भी है। पुलिस ने झपटमारी का प्रकरण दर्ज कर लिया है।
ऑटो पकड़ते समय हुई वारदात
ऐशबाग (Aishbag) थाना पुलिस के अनुसार संध्या मालवीय पति राजेंद्र भारके उम्र 27 साल गोविंदपुरा स्थित गौतम नगर (Gautam Nagar) में रहती हैं। वे चेतक ब्रिज के नजदीक डीएस कोचिंग सेंटर (DS Coaching Center) में कंप्यूटर ऑपरेटर का काम करती है। संध्या मालवीय (Sandhya Malviya) 31 जुलाई की रात सामान लेकर अशोका गार्डन (Ashoka Garden) से लौट रही थी। सवारी ऑटो ने उन्हें चौराहे पर यह बोलकर उतार दिया कि उनके पास अन्य यात्री नहीं हैं। इसके बाद वह उतरकर दूसरा ऑटो (Auto) पकड़ने जा रही थी। तभी रात पौने नौ बजे बाइक (Bike) पर सवार तीनयुवक आए। उन्होंने बैग (Bag) छीना और फरार हो गए। बैग के भीतर मंगलसूत्र, सोने की अंगूठी, चांदी की बिछिया और रुपए रखे थे। पुलिस ने संपत्ति की कीमत 70 हजार रुपए बताई है। ऐशबाग थाना पुलिस ने इस मामले में 01 अगस्त की सुबह झपटमारी का प्रकरण 319/26 दर्ज किया है। आरोपियों का पता लगाने के लिए चौराहे पर लगे सीसीटीवी फुटेज पुलिस खंगाल रही है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।