Bhopal Fake Cop: जनता की मदद से किराए के कमरे में रहने वाले सहयोगी के साथ दबोचा, बाइल में पुलिस का लोगो और कमर में फंसी मिली नकली पिस्टल

भोपाल।पल्सर मोटर साइकिल पर सवार दो युवकों को 30 जुलाई की रात जनता ने पकड़कर भोपाल (Bhopal Fake Cop) शहर की शाहपुरा थाना पुलिस को सौंपा हैं। दोनों युवक बिना हेलमेट पहने युवकों को रास्ते में रोककर नकली पिस्टल दिखाकर नागरिकों से चौथ वसूली कर रहे थे। गिरफ्तार युवकों में एक आईटी कंपनी का कर्मचारी है। जबकि दूसरा आरोपी साथ में रहने वाला विधि पाठ्यक्रम करने वाला छात्र हैं।
बाइक पर लगा था पुलिस का लोगो
शाहपुरा (Shahpura) थाना प्रभारी संतोष मरकाम (TI Santosh Markam) ने बताया कि आरोपी कार्तिक मिश्रा और अमान खान को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों आरोपी फिलहाल अशोका गार्डन (Ashoka Garden) थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहते हैं। कार्तिक मिश्रा (Kartik Mishra) मूलत: रीवा (Rewa) जिले का रहने वाला है। उसके पिता टीचर हैं। वह भोपाल में रहकर एलएलबी का कोर्स कर रहा है। जबकि अमान खान (Aman Khan) एमपी नगर (MP Nagar) स्थित एक आईटी कंपनी में प्राइवेट नौकरी करता है। इससे पहले अमान खान इंदौर (Indore) में स्थित एक कंपनी में नौकरी करता था। उसे अनियमितताओं के चलते नौकरी से निकाला गया था। उसने एमबीए का कोर्स किया है। आरोपियों के पास से एक पल्सर बाइक (Bike) एमपी-04-डब्ल्यूए-8941 मिली जिसे पुलिस ने जप्त किया है। बाइक के मास्क पर बकायदा पुलिस का लोगो भी लगा है। अमान खान के पास से दाहिनी कमर के पास फंसी हुई एक नकली पिस्तौल (Pistol) बरामद हुई है। शाहपुरा थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। जिन्हें 31 जुलाई की दोपहर कोर्ट में पेश किया जाएगा। अमान खान के खिलाफ पूर्व में दर्ज प्रकरणों की जानकारी मिली हैं। उसके पिता सरकारी कर्मचारी है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।