Bhopal News: अरेरा के बाद अब अशोका गार्डन की मस्जिद को चोरों ने बनाया निशाना

Share

Bhopal News: राजधानी के धार्मिक स्थलों पर लगातार हो रही घटनाओं को लेकर पुलिस गंभीर नहीं

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। चोरों ने एक मस्जिद को निशाना बनाया। इस मामले की जांच भोपाल (Bhopal News) शहर की अशोका गार्डन थाना पुलिस कर रही है। इससे पहले अरेरा हिल्स की मस्जिद में चोरी की वारदात हुई थी। इन दोनों ही वारदातों में अब तक भोपाल शहर की पुलिस के पास कोई सुराग नहीं है। इसलिए पुलिस की धार्मिक स्थलों के प्रति सुरक्षा को लेकर गंभीरता के सवाल खड़े हो रहे हैं।

चंदा पेटी का ताला तोड़ा

अशोका गार्डन (Ashoka Garden) थाना पुलिस के अनुसार घटना के संबंध में रजा बैग पिता जकाउल्ला बैग उम्र 39 साल ने प्रकरण दर्ज कराया है। वे इकबाल कॉलोनी (Iqbal Colony) में रहते हैं और इंडस्ट्रीयल एरिया (Industrial Area) में कारखाने का संचालन करते हैं। रजा बैग (Raza Baig) ने बताया कि मौसजिन शफी ने 28 जुलाई को बताया था कि अल्लामा मस्जिद (Allama Mosque) का ताला नहीं मिला था। चंदा पेटी का ताला टूटा मिला। अशोका थाना पुलिस ने प्रकरण 426/26 दर्ज कर​ लिया है। इधर, हबीबगंज (Habibganj) स्थित दस नंबर में मंदिर पर धावा बोलकर चोर 75 हजार रुपए कीमत का मुकुट (Crown) चोरी कर ले गए हैं। इस संबंध में 30 जुलाई की रात रामसुंदर मिश्रा (Ram Sunder Mishra) ने हबीबगंज थाने में प्रकरण 521/26 दर्ज कराया है। उल्लेखनीय है कि इसी सप्ताह सावन सोमवार समेत अन्य धार्मिक आयोजन शुरु होने वाले हैं। इसके बावजूद पुलिस की तरफ से धार्मिक स्थलों के पास हो रही घटनाओं पर अंकुश लगाने किसी तरह की योजना दूर-दूर तक दिखाई नहीं दे रही है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: महिला की आत्मदाह के मामले में केस दर्ज

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!