Bhopal Missing News: लापता पीडब्ल्यूडी कंसल्टेंट के परिवार की मार्मिक अपील

Share

Bhopal Missing News: भास्कर यादव यदि आप यह पढ़ रहे हैं तो एक बार जरुर संदेश को प​ढ़ लीजिए, नागरिकों से सहायता यदि इस व्यक्ति को जानते हैं तो मदद के लिए आगे आएं

Bhopal Missing News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal Missing News) शहर के अवधपुरी इलाके से लापता पीडब्ल्यूडी कंसल्टेंट भास्कर यादव के परिजनों की तरफ से मार्मिक अपील हैं। उनके परिवार की तरफ से पत्नी ने द क्राइम इंफो से संपर्क किया हैं। हमारी तरफ से जनहित में भी नागरिकों से अपील की जाती है कि यदि आपने इस व्यक्ति को अपने आसपास देखा है तो भी मिलकर उसे सूचित करें। आपकी तरफ से किया गया थोड़ा सा प्रयास एक बिखरे बागबां को रोशन कर देगा। नीचे लिखा गया संदेश लापता भास्कर यादव की पत्नी ने दिया हैं। इसमें हमारी तरफ से कोई भी वाक्य नहीं लिखा हैं।

मिलकर लगा कि वाकई मदद करनी चाहिए

भास्कर, मैं आपकी गुड़िया यदि आप कहीं भी हैं और किसी भी माध्यम से यह पढ़ रहे हैं, तो आपसे हाथ जोड़कर विनती है कि कृपया घर वापस आ जाइए। आपको गए हुए एक वर्ष बीत चुका है। इस पूरे समय में मैं और बेटा शुभ हर दिन आपके वापस घर की चौखट पर अब—तब खड़े होकर पुकारने का इंतज़ार करते हैं। आपके बिना परिवार अधूरा भी है। हमें आपकी बहुत चिंता है और आप यदि सुरक्षित हैं तो जरुर संपर्क कीजिए। यदि आपके मन में कार्यालय से जुड़े किसी विषय को लेकर भय, तनाव या फिर चिंता हैं तो यकीन मानिए हम हर परिस्थितियों को मिलकर उसको दूर कर लेंगें। किसी भी व्यक्ति से यदि आपको परेशानी है या भय उन बातों से भी घबराने की आवश्यकता नहीं है। हमें किसी तरह की कभी भी आपसे शिकायत नहीं रही है। आपका घर, परिवार और विशेष तौर पर बेटा शुभ को संभालना अब संभव नहीं हो पा रहा हैं। उसके पूछे गए सवालों को लेकर मेरे पास कोई उत्तर नहीं हैं। गुडिया की बात मानो भास्कर, जहाँ भी हों, कृपया एक बार घर लौटो।

यदि आप जागरुक है तो इस तरह से करें मदद

आप सभी भाई-बहनों और नागरिकों से परिवार की तरफ से विनम्र अपील है, बिखरते परिवार को बचाने में मदद करें। यदि आपने भास्कर यादव को कहीं भी देखा हो, आपके पास उनके बारे में कोई भी छोटी-बड़ी जानकारी है तो कृपया नीचे दिए गए नंबरों +91 8770762775, +91 9827354974, +91 62643 64049, +91 9479990584, 0755—2555922, 0755—2555933 पर जरुर सूचित करें। भास्कर यादव के हाथ में टैटू भी है। जिसके जरिए आसानी से पहचाना जा सकता है। पत्नी की तरफ से पति से मुलाकात कराने पर सहयोग करने वाले व्यक्ति को उचित पुरस्कार दिया जाएगा।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Missing News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: बड़े तालाब किनारे महिला की लाश मिली
Don`t copy text!