Bhopal Murder News: तलैया थाने में तीन नाबालिगों समेत चार के खिलाफ हत्या के प्रयास का प्रकरण दर्ज, रिमांड पर मौजूद आरोपियों को आज कोर्ट में किया जाएगा पेश

भोपाल। श्यामला हिल्स स्थित छोटे तालाब किनारे नाबालिग की हत्या के मामले में गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में खुलासा किया है कि उन्होंने दो अन्य नाबालिगों को निशाना बनाया था। लेकिन, वे झांसा देकर आरोपियों के चंगुल से निकल गए थे। यह मामला भोपाल (Bhopal Murder News) शहर के तलैया थाना क्षेत्र का है। गिरफ्तार व्यस्क दो आरोपी अभी दो दिन की पुलिस रिमांड पर हैं। वह 19 अगस्त को समाप्त होने जा रही है। जबकि नाबालिगों को संप्रेक्षण गृह से अनुमति लेकर पूछताछ के लिए थाने लाया जा रहा है।
रील देखकर बनाई थी योजना
तलैया (Tallaiya) थाना पुलिस के अनुसार हमले की वारदात 3 अगस्त को हुई थी। इस घटना से चार दिन पहले एक नाबालिग को भी लाया गया था। लेकिन, उसने शादी में जाने की बात बोलकर उनके साथ नहीं गया। उसे गिरफ्तार आरोपी 18 वर्षीय आमिर कुरैशी (Am,ir Qureshi) और तीन नाबालिग शाहजहांनी पार्क के पीछे हाथीखाना लेकर आए थे। आरोपियों ने झांसा देकर उसे वहां ले गए थे। चारों आरोपियों ने उसे पीटना शुरु कर दिया। इस दौरान नाबालिग ने मारपीट में मरने का नाटक किया। वह मौका देखकर उठकर भाग गया था। उस नाबालिग की शिकायत पर तलैया पुलिस ने जानलेवा हमले का प्रकरण 271/236 दर्ज कर लिया है। तलैया पुलिस 19 अगस्त को तीन नाबालिगों के अलावा आमिर कुरैशी से पूछताछ के लिए रिमांड पर ले सकती है। पुलिस ने सभी आरोपियों को 9 अगस्त को छोटे तालाब में मिली लाश के मामले में गिरफ्तार किया गया है। हत्याकांड के पीछे मुख्य योजना जोहेब खान पिता इकबाल खान उम्र 20 साल और आमिर कुरैशी पिता मोहम्मद जहीर कुरैशी उम्र 18 साल ने बनाई थी। दोनों तलैया थाना क्षेत्र के टोल वाली मस्जिद और शामत खां मस्जिद के नजदीक रहते हैं। नाबालिगों ने बताया कि जोहेब खान (Joheb Khan) ने सोशल मीडिया में पाकिस्तान न्यूज की एक रील (Reel) देखी थी। जिसमें एक महिला छह व्यक्तियों के मानव अंग निकालकर बेचने की बात सामने आई थी। उसे ही देखकर यह पूरी योजना बनाई गई थी। जिसे देखकर उन्होंने ऑपरेशन करके नाबालिग के जननांग निकाल लिए थे।
पुलिस की कहानी पर कई जगह पेंच
जिस नाबालिग की बेरहमी से हत्या की गई वह निर्धन परिवार से आता है। उस परिवार को पीएम रिपोर्ट से लेकर अन्य बातों को लेकर कोई जानकारी नहीं हैं। वहीं जोन-3 के अधिकारी पीएम रिपोर्ट में गायब मानव अंग, मामले में फरार चल रहे अन्य अभियुक्त को लेकर कोई ठोस जवाब ही नहीं दे पा रहे हैं। एसीपी कोतवाली संतोष पटेल बातचीत करने से बच रहे हैं। वहीं जोन-3 डीसीपी आयुष गुप्ता (DCP Ayush Gupta) मामले को जांच का विषय बताकर जिम्मेदारियों से बच रहे हैं। उल्लेखनीय है कि मानव अंग तस्करी की इस मामले में अभी तक धाराएं भी नहीं लगाई गई है। जबकि हत्या के दर्ज प्रकरण से लेकर नाबालिग के शरीर से गायब अंगों के बारे में पीएम रिपोर्ट के आधार पर सवाल पूछने में पुलिस के अधिकारी मौन हैं। इस मामले में कुछ चिकित्सकों से भी पूछताछ हुई थी। हालांकि पुलिस इसे जरुर खुलकर भ्रामक बता रही हैं। श्यामला हिल्स (Shyamla Hills) और तलैया थाने के कर्मचारी मामला अधिकारियों के निगरानी में होने का बताकर सवाल-जवाब से बच रहे हैं।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।