Bhopal Fraud News: एक साल से फरार चल रही चंद्रिका पालीवाल अरेस्ट

Share

Bhopal Fraud Nedws: ज्यादती और जालसाजी के दर्ज दो मामलों में उच्चतम न्यायालय से अग्रिम जमानत लेकर थाने पहुंचीं थीं, पति की गिरफ्तारी के बाद से चल रही थी भूमिगत, सपा से उम्मीदवार मिर्ची बाबा की थी प्रस्तावक

Bhopal Fraud News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। ज्यादती और ठगी के मामले में एक साल से फरार चल रही आरोपी चंद्रिका पालीवाल को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई। यह मामला भोपाल (Bhopal Fraud News) शहर के बागसेवनिया थाना क्षेत्र का है। जिसे लेकर वह 08 सितंबर को थाने पहुंची। उसके साथ मुख्य आरोपी पति अविनाश प्रजापति है जो अभी भी जेल की सलाखों के पीछे हैं। पति को भी एक मामले में जमानत मिल गई है। चंद्रिका पालीवाल राजनीतिक गलियारों में चर्चित नाम हैं। दरअसल, बुधनी से विधानसभा चुनाव के वक्त मिर्ची बाबा की तरफ से वह प्रस्तावक भी बनी थी।

चंद्रिका पालीवाल के खाते में जमा हुई रकम

उसके खिलाफ बागसेवनिया (Bagsewania) थाना पुलिस ने 02—03 सितंबर की दरमियानी रात जालसाजी और ज्यादती के दो प्रकरण दर्ज किए थे। इसमें प्रतीक गार्डन (Prateek Garden)  कॉलोनी निवासी मुख्य आरोपी अविनाश प्रजापति (Avinash Prajapati) था। प्रकरण दर्ज करने के बाद उसकी तुरंत गिरफ्तारी कर ली गई थी। आरोपी ने तलाकशुदा दो महिलाओं को कुंवारा बताकर उनके साथ शादी करने का वादा करके उनसे शारीरिक संबंध बनाए थे। पीड़ित महिलाएं निजी कंपनी और बैंक में वरिष्ठ पदों पर काम करती है। मेट्रोमोनियल साइट के जरिए वह अविनाश प्रजापति के संपर्क में आई थी। आरोपी ने दोनों महिलाओं के वीडियो (Video) भी बनाए थे। जिन्हें वायरल करने की धमकी देकर वह उन्हें ब्लैकमेल कर रहा था। इस फर्जीवाड़े में उसकी पत्नी चंद्रिका पालीवाल (Chandrika Paliwal) भी शामिल थी। दरअसल, अविनाश प्रजापति ने उसको एक कंपनी का सीईओ बताकर दोनों महिलाओं से निवेश करने का झांसा देकर पैसा ऐंठ लिए था। यह रकम चंद्रिका पालीवाल के खाते में जमा हुई थी। अविनाश प्रजापति की गिरफ्तारी के बाद उससे पीड़ित कई लोगों ने पुलिस से संपर्क साधा। जिसको जानने के बाद पुलिस भी हैरान हो गई। उसके खिलाफ देशभर में आठ जालसाजी के प्रकरण दर्ज होना पाया गया।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: रेलवे अधिकारी के बेटे पर बलात्कार का मुकदमा दर्ज

झांसी पुलिस को भी है तलाश

Bhopal Fraud News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई।

जानकारी के अनुसार आरोपी अविनाश प्रजापति पिता पुरुषोत्तम प्रजापति के खिलाफ नरसिंहपुर (Narsinghpur) जिले के सुआतला थाने में पहली पत्नी ने दहेज प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद सागर, हरदा, उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले में और चंडीगढ़ के सेंट्रल सेक्टर क्रमांक—17 थाने में प्रकरण दर्ज थे। यह सारे प्रकरण जालसाजी और गबन से जुड़े थे। इसके अलावा अविनाश प्रजापति के खिलाफ बैतूल (Betul) जिले के जेएमएफसी कोर्ट में 13 लाख, 61 हजार रुपए की धोखाधड़ी करने का परिवाद दाखिल हैं। अविनाश नरसिंहपुर जिले का रहने वाला है। वह डेढ़ साल पहले ही भोपाल में रहने आया है। चंद्रिका पालीवाल उसकी दूसरी पत्नी है। पति-पत्नी ने अब तक करीब पांच करोड़ रुपए से ज्यादा का हेर—फेर किया है। चंद्रिका पालीवाल राजगढ़ (Rajgarh) जिले की रहने वाली है। यहां मिसरोद (Misrod) इलाके में एक ऑटो मोबाइल कंपनी में सेल्स एक्जीक्यूटिव का काम करती थी। यहां उसकी लग्जरी कार खरीदते वक्त आरोपी अविनाश प्रजापति से दोस्ती हुई थी। अविनाश प्रजापति से कहीं ज्यादा शातिर उसकी पत्नी है। उसका भाई सूरज पालीवाल (Suraj Paliwal) है जो बहन की ही तरह ठग भी है। तीनों के खिलाफ उत्तर प्रदेश के झांसी (Jhansi) जिले में स्थित थाना चिरगांव में गबन का प्रकरण दर्ज हुआ था। इस प्रकरण में तीनों आरोपी गिरफ्तार हुए थे। इसी गिरफ्तारी के वक्त जेल में बंद मिर्ची बाबा (Mirchi Baba) के साथ पति—पत्नी के बीच मुलाकात हुई थी।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

यह भी पढ़ें:   Bhopal Theft Case: सीएम हेल्पलाईन में शिकायत करने पर दर्ज हुई चोरी की एफआईआर

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Fraud News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!