Bhopal Cyber Fraud: एक पखवाड़े तक सायबर क्राइम मुख्यालय घटना स्थल तय करने दो जिलों को डायरी भेजता रहा,पांच पीड़ितों के खाते से जालसाजों ने निकाले आठ लाख, 83 हजार रुपए से ज्यादा की रकम

भोपाल। जालसाजी के मामलों में अब एआई को औजार बनाकर पीड़ितों को फंसाया जा रहा है। ऐसा ही एक ताजा मामला भोपाल (Bhopal Cyber Fraud) शहर के कोहेफिजा थाने में भेजा गया है। घटना लगभग तीन सप्ताह पुरानी है। जिसमें जांच कर रहा सायबर मुख्यालय घटना स्थल तय करने एक पखवाड़े तक जूझता रहा। ऐसे ही चार अन्य पीड़ित भी जालसाजी के शिकार हो गए। यह घटनाएं अशोका गार्डन, बागसेवनिया और पिपलानी थाना क्षेत्र में हुई है। सभी मामलों में जालसाजों ने आठ लाख, 83 हजार, 348 रुपए की मोटी रकम ऐंठ ली है।
दुबई में गिरफ्तार होने की फोटो मोबाइल पर भेजी
कोहेफिजा (Kohefiza) थाना पुलिस ने अय्यूब अहमद पठान पिता स्वर्गीय नबी अहमद पठान उम्र 60 साल की शिकायत पर जालसाजी का प्रकरण 862/26 दर्ज किया। यह केस डायरी इंदौर (Indore) जिले से आई है। दरअसल, एक पखवाड़े से जांच करने वाली एजेंसी घटना स्थल तय नहीं कर पा रही थी। अय्यूब अहमद पठान (Ahemad Pathan) इंद्र विहार कॉलोनी (Indra Vihar Colony) में रहते हैं। उनके खाते से दो लाख, 92 हजार रुपए निकले हैं। आरोपियों ने उनके रिश्तेदार नासिर खान को फर्जी पासपोर्ट मामले में दुबई (Dubai) में गिरफ्तार होने की फोटो मोबाइल पर भेजकर फर्जीवाड़ा किया। आरोपियों ने बचने के बदले में यह मोटी रकम ऐंठी। रिश्तेदार इंदौर में रहते थे इसलिए उस वक्त फोन पर बातचीत नहीं हो सकी। लेकिन, आरोपियों के कहने पर वे पैसा भेज चुके थे। दो दिन बाद फोन पर चर्चा हुई तो उन्होंने सायबर क्राइम (Cyber Crime) में जाकर शिकायत दर्ज कराई थी। यह घटना 5 नवंबर को हुई थी। यह मामला जांच के लिए पहले इंदौर सायबर क्राइम के पास पहुंचा था। वहां नासिर खान (Nasir Khan) ने बताया कि फर्जीवाड़ा उनके भोपाल में रहने वाले रिश्तेदार के साथ हुआ है। इसके बाद केस डायरी अब कोहेफिजा थाने को भेजी गई। कोहेफिजा थाना पुलिस ने जालसाजी का प्रकरण दर्ज कर लिया इधर, अशोका गार्डन (Ashoka Garden) थाना पुलिस ने सायबर जालसाजी से संबंधित दो प्रकरण दर्ज किए।अशोका गार्डन पुलिस ने पहली शिकायत प्रगति नगर (Pragati Nagar) निवासी प्रियांशु बावस्कर (Priyanshu Bawaskar) और दूसरी शिकायत सौभाग्य नगर (Saubhagya Nagar) निवासी गजेंद्र तिवारी (Gajendra Tiwari) ने दर्ज कराई है। दोनों पीड़ितों के खाते से जालसाजों ने 73 हजार 900 रुपए निकाल लिए हैं। बागसेवनिया (Bagsewania) थाना पुलिस के अनुसार धीरज ठाकुर (Dheeraj Thakur) पिता झूलन ठाकुर उम्र 34 साल के साथ सायबर फ्रॉड हुआ। उनके एयू स्मॉल बैंक खाते से आठ किस्त में चार लाख, 67 हजार 462 रुपए निकल गए। वे हितकारिणी स्कूल के पास रहते हैं। पिपलानी (Pioplani) थाना पुलिस ने आकिब खान (Aqib Khan) पिता हबीब खान उम्र 31 साल की शिकायत पर प्रकरण दर्ज किया। वे ऑटो डीलिंग का काम करते हैं। सोनागिरी (Sonagiri) ए-सेक्टर निवासी आकिब खान का मोबाइल 23 नवंबर को अचानक अपडेट होने लगा। जिसके बाद उन्होंने अपने बैंक खाते का पता लगाया तो मालूम हुआ कि उनके खाते से 49986 रुपए निकल गए हैं। इस मामले में 27 नवंबर को पुलिस ने प्रकरण 1237/26 दर्ज किया है।
यह भी पढ़िएः राजधानी के बड़े कारोबारी एलएन मालवीय हनी ट्रेप में फंसे जानिये कैसे
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।