Bhopal News: थार की टक्कर से बाइक सवार की दर्दनाक मौत

Share

Bhopal News: हादसे में गंभीर रुप से जख्मी रिश्तेदार की हालत भी नाजुक

Bhopal News
सांकेतिक तस्वीर

भोपाल। तेज रफ्तार थार जीप ने बाइक सवार युवकों को उड़ा दिया। हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा भोपाल (Bhopal News) देहात क्षेत्र के परवलिया सड़क इलाके में हुआ है। जबकि दुर्घटना में गंभीर रुप से जख्मी रिश्तेदार की हालत नाजुक बनी हुई है। दोनों रिश्तेदार को अस्पताल में देखकर वापस घर की तरफ लौट रहे थे।

मुबारकपुर जोड़ के पास हुई दुर्घटना

परवलिया सड़क (Parwalia Sadak) थाना पुलिस के अनुसार जसपाल अहिरवार पिता हरि सिंह अहिरवार उम्र 26 साल बैरसिया (Berasia) थाना क्षेत्र में रहते थे। वह अयोध्या बायपास स्थित एक ढाबे पर काम करते थे। जसपाल अहिरवार (Jaspal Ahirwar) 26 नवंबर को उसके महिला रिश्तेदार की डिलीवरी हुई थी। इस कारण वह अपने बहनोई विक्रम के साथ परवलिया सड़क स्थित अस्पताल पहुंचे थे। वहां से मुलाकात करके दोनों भोपाल शहर की तरफ वापस लौट रहे थे। तभी मुबारकपुर जोड़ के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार थार (Thar) ने बाइक (Bike) में टक्कर मार दी। राहगीरों की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। 27 नवंबर की सुबह जसपाल अहिरवार ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस को टक्कर मारने वाली थार वाहन का पता नहीं चला है। हादसे में जख्मी बहनोई विक्रम की हालत नाजुक हैं। पुलिस ने मर्ग 35/26  कायम कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी वाहन चालक का पता लगाने सीसीटीवी कैमरों की मदद ली जा रही है।

यह भी पढ़िएः राजधानी के बड़े कारोबारी एलएन मालवीय हनी ट्रेप में फंसे जानिये कैसे

यह भी पढ़ें:   Bhopal Gang Rape: बीयर के बाद नीट शराब पिलाकर राजधानी में नाबालिग के साथ गैंगरेप

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!