Bhopal Murder News: पत्नी ने लोहे की रॉड से वार किया तो कुंए में गिरकर हुई पति की मौत

Share

Bhopal Murder News: खेत मालिक ने सबूत मिटाने के लिए उकसाया, रिश्तेदार की बाइक में शव रखकर जंगल में फेंका, महिला समेत तीन आरोपियों को पुलिस ने किया अरेस्ट

Bhopal Murder News
क्राइम सीन पर एफएसएल जांच का साभार सांकेतिक चित्र

भोपाल। दंपति के बीच हुई नोंकझोक के कारण तीन व्यक्ति हत्याकांड में फंस गए। यह तथ्य भोपाल (Bhopal News) देहात क्षेत्र में स्थित परवलिया सड़क के जंगल में हत्या करके फेंकी गई लाश के मामले में निकलकर सामने आया है। दंपति के बीच कहासुनी हुई थी जिसमें पति ने चांटा मारा तो पत्नी ने लोहे की रॉड से वार कर दिया था। इसके बाद लाश को ठिकाने लगाने की योजना में शामिल होने के चलते तीन व्यक्ति उसमें फंस गए। पुलिस ने महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि एक अन्य आरोपी अभी फरार चल रहा है।

पत्नी ने गुस्से में सिर पर किये थे रॉड से कई वार

एसपी देहात पंकज कुमार पांडेय (SP Pankaj Kumar Pandey) ने बताया कि परवलिया सड़क (Parwalia Sadak) स्थित ग्राम बगोनिया के जंगल में 23 नवंबर की सुबह लगभग नौ बजे लाश मिली थी। उसकी पहचान 35 वर्षीय रमेश बंजारा (Ramesh Banjara) के रुप में हुई। वह मूलत: रायसेन (Raisen) जिले के ग्राम चांदपुर (Chandpur) का रहने वाला था। वह और उसका परिवार कुंआ खोदने का काम करता था। उसके साथ पत्नी 35 वर्षीय मीना बंजारा (Meena Banjara) भी कुंआ खोदने में मदद करती है। परिवार अभी गुनगा (Gunga) थाना क्षेत्र स्थित ग्राम चंदेरी में 61 वर्षीय भारत सिंह अहिरवार उर्फ कक्कू (Bharat Singh Ahirwar@Kakku) के खेत में कुंआ खोदने का काम कर रहे थे। पुलिस को शरीर में मिले चोट के आधार पर हत्या का मामला प्रतीत हुआ। इस बात की पुष्टि शार्ट पीएम रिपोर्ट में भी हुई। इसके बाद पुलिस ने जांच की शुरुआत मीना बंजारा से शुरु की। उसने प्राथमिक पूछताछ में ही हत्याकांड को कबूल लिया। महिला ने जो कहानी बताई उसके बाद एक-एक करके तीन अन्य नामों का खुलासा हो गया। मीना बंजारा ने बताया कि घटना 21-22 नवंबर की दरमियानी रात लगभग 11 बजे हुई थी। पति रमेश बंजारा कुंआ खोदने के बाद उसके ही नजदीक बैठा हुआ था। वह उसे लेने गई तो पति ने गाली-गलौज करते हुए पत्थर फेंककर उसे मार दिया। इसके बाद मीना बंजारा ने विरोध में कुंआ खोदने के काम आने वाला लोहे की रॉड उठाकर उसके सिर पर बरसाना शुरु कर दिया। उसके वार से वह कुंए के भीतर जाकर अधमरा हो गया। यह देखकर पत्नी घबरा गई और कमरे में जाकर सो गई। उसने यह बात साहस करके बहन के बेटे जगदीश बंजारा (Jagdish Banjara) और सगे भाई 36 वर्षीय लक्ष्मण बंजारा (Laxman Banjara) को बताई। भाई भी विदिशा जिले के शमशाबाद में रहता है। परिवार के बीच हो रही यह बातचीत खेत मालिक भारत सिंह अहिरवार को भी पता चल गई। उसने मीना बंजारा से कहा कि वह लाश को ठिकाने लगाए और यहां से चले जाए। इसलिए आरोपियों ने पहले शव को दफनाने का निर्णय लिया। जिसका विरोध खेत मालिक ने किया। इसके बाद लक्ष्मण बंजारा और जगदीश बंजारा बाइक (Bike)  पर शव रखकर बगोनिया के जंगल में फेंकने गए थे। पुलिस ने इस मामले में मीना बंजारा, लक्ष्मण बंजारा और भारत सिंह अहिरवार उर्फ कक्कू को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के खिलाफ हत्या, सबूत मिटाने और शव को दूर ले जाकर फेंकने का प्रकरण 222/26 दर्ज किया है। पुलिस को प्रकरण में अभी जगदीश बंजारा की तलाश है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: समाचार पत्र मालिक के खिलाफ एफआईआर

यह भी पढ़िएः राजधानी के बड़े कारोबारी एलएन मालवीय हनी ट्रेप में फंसे जानिये कैसे

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Murder News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!