Bhopal Cop News: रसूखदारों के मामले में पुलिस की यह अनदेखी जांच का नहीं लगती विषय, जेल से छूटने के बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर रही अब पुलिस,चार गिरफ्तार, जमानत पर रिहा हुए आठ आरोपी अंडरग्राउंड

भोपाल। किशोर न्याय अधिनियम (Juvenile Justice Act) में पुलिस थाना हर रोज तकनीकी चूक रोज करता है। इन मामलों की रिपोर्टिंग को लेकर भी तमाम नियम हैं। इसलिए समाचार बनने से यह प्रकरण छूट जाते हैं और अधिकारी भीतर ही भीतर चूक पर चुप्पी साध लेते हैं। ऐसा ही एक हैरान करने वाला मामला भोपाल (Bhopal Cop News) शहर के शाहपुरा थाने में उजागर हुआ है। यहां पंद्रह जुआरियों को गिरफ्तार किया गया था। इनमें एक नाबालिग भी शामिल था। इसी मामले में बाल समिति के पास नाबालिग को ले जाने पर मामले ने तूल पकड़ा।
चौदह आरोपियों को दुबारा करना पड़ा अरेस्ट
शाहपुरा (Shahpura) थाना पुलिस के अनुसार जुआरियों में शामिल आरोपियों में कुछ लोग रसूखदार थे। इसलिए पुलिस ने तुरंत ही जुआ एक्ट दर्ज करके सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश करके जेल भेज दिया। इसके बाद आरोपियों की जब्त संपत्ति को छुड़ाने कोशिश की गई तो पुलिस थाने की तरफ से अभियोग पत्र भी तुरंत ही पेश कर दिया गया। कोर्ट ने अभियोग पत्र में किशोर न्याय अधिनियम (Juvenile Justice Act) की धारा की अनदेखी को लेकर पुलिस अधिकारियों को फटकार लगाई। इसके बाद पुलिस ने धारा बढ़ाकर नए सिरे से मामला कोर्ट में पेश कर दिया। किशोर न्याय अधिनियम में पुलिस अभी तक चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। जबकि दो आरोपी विशाल पाठक (Vishal Pathak) और बादल राजपूत (Badal Rajput) अभी भी जेल के भीतर ही है। इन्हें जमानत मिलने के बाद शाहपुरा पुलिस की तरफ से किशोर न्याय अधिनियम में फिर गिरफ्तारी की जाएगी। राजधानी का यह बेहद हैरान करने वाला मामला अब बनने जा रहा है। दरअसल, एक ही प्रकरण में तकनीकी खामी के कारण मामले से जुड़े चौदह आरोपियों की दूसरी बार पुलिस को गिरफ्तारी करना पड़ रही है।
केक काटने के कारण सुर्खियों में आया
पुलिस के अनुसार बाल कल्याण समिति में जुए के अड्डे से गिरफ्तार होने पर उसे भविष्य के लिए परामर्श हेतु ले जाया गया था। वहां अधिवक्ता की तरफ से शाहपुरा थाना पुलिस की चूक को उजागर किया गया। इसके बाद जमानत में बाहर आ चुके बारह आरोपियों में से चार आरोपियों वैभव राजपूत (Vaibhav Rajput), अंकुश गर्ग (Ankur Garg), सौरव सिंह (Saurav Singh) और विजय वर्मा (Vijay Verma) को फिर गिरफ्तार किया गया। इस मामले के दो आरोपी विशाल पाठक और बादल राजपूत अभी भी जेल के भीतर हैं। दरअसल, शाहपुरा थाना पुलिस ने जुआ एक्ट का मामला जमानतीय होने के कारण उन्हें प्रतिबंधात्मक धाराओं में गिरफ्तार करके जेल भेजा गया था। गिरफ्तार आरोपियों में शामिल विशाल पाठक पुलिस के लिए नया नाम नहीं हैं। वह कोलार रोड (Kolar Road) में अपना जन्म दिन मनाने के कारण चर्चा में आ चुका है। उसने सार्वजनिक स्थल पर हंगामा करते हुए तलवार से केक काटकर अपनी दबंगई दिखाई थी। कोलार रोड थाना पुलिस ने उस मामले में आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया था। बादल ठाकुर हबीबगंज (Habibganj) थाने का गुंडा है और उसके खिलाफ भी छह आपराधिक मामले दर्ज हैं। इसके अलावा गिरफ्तार आरोपियों में एक व्यक्ति रसूखदार भी था। उसके ही कारण मामले में पुलिस ने बहुत जल्दबाजी में कार्रवाई की है और महकमे की किरकिरी करा बैठी।
यह है पूरा मामला जिसमें घिरा थाना

शाहपुरा स्थित 16 नवंबर को थाने के नजदीक इंडेक्स अपार्टमेंट (Index Appartment) फ्लैट में दबिश दी थी। पुलिस ने आठ कारें, नकदी, मोबाइल और गाड़ियां मिलाकर कुल 92 लाख 94 हजार 690 रुपये का माल जब्त किया था। पुलिस ने सौरभ सिंह, अरुण कुमार, बादल ठाकुर, राहुल त्रिपाठी (Rahul Tripathi) , अमन सिंह (Aman Singh), मोहन सिंह राजपूत (Mohan Singh Rajput) , तुषार तोमर (Tushar Tomar) , समीर तोमर (Sameer Tomar) , विनय रंधवे (Vinay Randhve) , अंकुश गर्ग, विजय शर्मा (Vijay Sharma) , भरत चौहान (Bharat Chauhan) , विशाल पाठक, वैभव सिंह राजपूत और एक विधि विरुद्ध बालक ताश के पत्तों पर हार-जीत के दांव लगाने पर कार्रवाई की थी। जुआरियों के कब्जे से 94 हजार 690 रुपये नकद, करीब 12 लाख रुपये कीमत के 20 मोबाइल फोन, लगभग 80 लाख रुपये कीमत की आठ चार पहिया गाड़ियां और 52 ताश के पत्ते जब्त किए थे। इस चूक पर एसीपी हबीबगंज कार्निक श्रीवास्तव (ACP Karnik Shrivastav) ने बेहद सामान्य स्थिति मानते हुए बताया कि प्रकरण में किशोर न्याय अधिनियम की धारा बढ़ा दी गई है। चार आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। बाकी वे आठ आरोपियों की गिरफ्तारी और दो आरोपियों के जेल के भीतर में होने के तथ्य को नहीं बता सके।
यह भी पढ़िएः राजधानी के बड़े कारोबारी एलएन मालवीय हनी ट्रेप में फंसे जानिये कैसे
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।