Bhopal Cyber Fraud: इंटेलिजेंस ब्यूरो के वाहन चालक को बिजली कंपनी का कर्मचारी बताकर अपनी प्लानिंग में फंसाया, तीन लाख से ज्यादा की हुई रकम ट्रांसफर में अकाउंट होल्डर का पता लगा रही पुलिस

भोपाल। सूचना प्रौद्योगिकी में एंड्रायड तकनीक ने भारत वर्ष के हर व्यक्ति के परिवार में पहुंच बना ली है। इसी तकनीक के जरिए इंटरनेट बैंकिंग का सिस्टम चलता है। लेकिन, तकनीकी खामी का फायदा उठाकर जालसाज (Bhopal Cyber fraud) लोगों के खाते खाली कर रहे हैं। इन्हें रोकने में नाकाम एजेंसियां जनता को सिर्फ जागरुक होने का लॉलीपाप देकर अपनी जिम्मेदारियों से बच रही हैं। ऐसे ही चार पीड़ित फिर जालसाजी के शिकार हो गए। जिसमें इंटेलीजेंस ब्यूरो में तैनात ड्रायवर भी शिकार बन गए। यह घटनाएं भोपाल शहर के हबीबगंज, अशोका गार्डन, रातीबड़ और कटारा हिल्स थाना क्षेत्र में हुई थी।
बिजली काटने का डर दिखाकर दिया झांसा
हबीबगंज (Habibganj) थाना पुलिस के अनुसार 40 वर्षीय सुरजीत खान (Surjeet Khan) चार इमली में स्थित केंद्रीय गुप्तचर विभाग (Central Intelligence Department) में पदस्थ हैं। वे वाहन चलाने का काम करते हैं। उनके पास मोबाइल पर बिजली का बिल (Electricity Bill) न भरने का झांसा देकर एक मैसेज आया था। उसको क्लिक करते ही उनके खाते से एक लाख, चार हजार 269 रुपए निकल गए। इसी तरह अशोका गार्डन (Ashoka Garden) पुलिस ने 56 वर्षीय राजकुमार यादव (Rajkumar Yadav) की शिकायत पर जालसाजी का प्रकरण 722/26 दर्ज किया। वे हिनोतिया स्थित शिव नगर (Shiv Nagar) में रहते हैं। उनके पास एक एपीके फाइल (APK File) आई थी। जिसको क्लिक करते ही उनके भी खाते से 85 हजार रुपए निकल गए। रातीबड़ (Ratibarh) थाना पुलिस ने ऋषि नगर निवासी राजकुमार शाह (Rajkumar Shah) की शिकायत पर प्रकरण 621/26 दर्ज किया। उनके खाते से जालसाजों ने 77 हजार रुपए निकाले। इसके अलावा कटारा हिल्स (Katara Hills) थाना पुलिस ने ग्राम बर्राई निवासी आशीष धुर्वे (Ashish Dhurve) के साथ हुई धोखाधड़ी के मामले में प्रकरण 369/26 दर्ज किया। उनके साथ फर्जीवाड़ा 16 नवंबर को हुआ था। उनके खाते से जालसाजों ने 36299 रुपए निकाले हैं। सायबर क्राइम (Cyber Crime) ने उन सभी खातों को फ्रीज करा दिया जिसमें जालसाजों ने रकम भेजी थी। बैंक से उन खातों के मालिकों की जानकारी मांगी गई है।
यह भी पढ़िएः राजधानी के बड़े कारोबारी एलएन मालवीय हनी ट्रेप में फंसे जानिये कैसे
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।