Bhopal News: ट्रैक्टर-ट्रॉली के कारण दो स्थानों पर हुए हादसे, तीसरी घटना में पेड़ से टकराई मोटर साइकिल

भोपाल। बीते चौबीस घंटों के दौरान छह साल की मासूम बच्ची समेत तीन व्यक्तियों की सड़क हादसों में अकाल मौत हो गई। इनमें दो दुर्घटनाओं के पीछे ट्रैक्टर-ट्रॉली को बताया जा रहा है। मामले की जांच भोपाल (Bhopal News) शहर के छोला मंदिर और रातीबड़ थाना पुलिस कर रही है। जबकि तीसरा मामला भोपाल देहात क्षेत्र में स्थित बैरसिया इलाके का है।
ट्रॉली का पिछला पहिया बच्ची के शरीर पर से गुजरा
छोला मंदिर (Chhola Mandir) थाना पुलिस के अनुसार पहली सड़क दुर्घटना 21 नवंबर की सुबह लगभग साढ़े ग्यारह बजे सेज गोल्ड स्प्रिंग सिटी (Sage Gold Spring City) के पास हुआ। यहां टपरे में अनामिका कहारे पिता महेश कहारे उम्र छह साल परिवार के साथ रहती थी। परिवार मूलत: छिंदवाड़ा (Chindwara) जिले का रहने वाला है। दंपति निर्माणाधीन कॉलोनी के काम में व्यस्त थे। तभी वहां ट्रेक्टर-ट्रॉली (Tractor-Trolly) से रेत लेकर वाहन आया। वह रिवर्स हो रहा था तभी उसने अनामिका कहारे (Anamika Kahare) को अपनी चपेट में ले लिया। ट्रॉली का पिछला पहिया उसके शरीर पर चढ़ गया था। उसे अस्पताल ले जाया गया तो डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। छोला मंदिर थाना पुलिस ने मर्ग 98/26 कायम कर लिया है। इसी तरह रातीबड़ (Ratibarh) थाना क्षेत्र में स्थित सड़क किनारे पेड़ से बाइक (Bike) टकरा गई। हादसे में 29 वर्षीय संजीव पूर्विया (Sanjeev Purviya) की मौत हो गई। दुर्घटना 21 नवंबर की रात लगभग साढ़े ग्यारह बजे साक्षी ढ़ाबे (Sakshi Dhaba) के नजदीक हुई थी। पुलिस को जांच में पता चला है कि संजीव पूर्विया सेवनियां गोड में रहता था। वहीं बैरसिया (Berasia) थाना क्षेत्र में स्थित 21 नवंबर की रात लगभग बारह बजे सोनकच्छ मंदिर के नजदीक ट्रेक्टर-ट्रॉली (Tractor-Trolly) से बाइक (Bike) टकरा गई। इस हादसे में 21 वर्षीय आयुष ओझा (Ayush Ojha) की मौत हो गई। वे राजगढ़ जिले के नरसिंहगढ़ (Narsinghgarh) में रहते थे। वे भोपाल शहर की तरफ जा रहे थे। पुलिस ने मर्ग 110/26 कायम कर लिया है।
यह भी पढ़िएः राजधानी के बड़े कारोबारी एलएन मालवीय हनी ट्रेप में फंसे जानिये कैसे
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।