Bhopal News: पति से चल रही थी परेशान, पुलिस के पास पहुंचा मामला

भोपाल। भदभदा डैम से एक महिला कूद गई। उसे गोताखोरों की मदद से बचाया गया। इसके बाद यह मामला भोपाल (Bhopal News) शहर के कमला नगर थाना पुलिस के पास पहुंचा। पुलिस महिला के बयान दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
पति—पत्नी के बीच चल रही अनबन
जानकारी के अनुसार घटना 21 नवंबर की शाम हुई थी। इस पूरे वाक्ये का राहगीरों ने वीडियो (Video) भी बनाया। वह सोशल मीडिया में जमकर वायरल भी हुआ है। डैम से कूदने के बाद महिला ने जान बचाने का प्रयास किया। यह देखकर एक नाव में सवार दो व्यक्ति मौके पर पहुंचे। उन्होंने महिला को दोनों हाथों से दबोच लिया और उसे तालाब के किनारे लेकर पहुंचे। घटना की जानकारी मिलने पर कमला नगर (Kamla Nagar) थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और युवती से संबंधित जानकारी जुटाई। प्रारंभिक जांच में उसके इस कदम के पीछे पति के साथ चल रही अनबन को बताया जा रहा है। युवती की ओर से फिलहाल कोई शिकायत भी दर्ज नहीं कराई गई है। पुलिस उसके डैम तक पहुंचने और घटना से पहले की परिस्थितियों की जानकारी जुटा रही है।
यह भी पढ़िएः राजधानी के बड़े कारोबारी एलएन मालवीय हनी ट्रेप में फंसे जानिये कैसे
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।