Bhopal News: एक पखवाड़े पहले डिवाइडर से टकराकर हो गए थे जख्मी

भोपाल। सड़क हादसे में जख्मी एक व्यक्ति की मौत हो गई। दुर्घटना भोपाल (Bhopal News) देहात क्षेत्र में स्थित बैरसिया इलाके में हुई थी। करीब एक पखवाड़े पहले हुए हादसे में मोटर साइकिल सवार डिवाइडर से टकराया था।
डिवाइडर से टकराई बाइक
बैरसिया (Berasia) थाना पुलिस के अनुसार हादसा बैरसिया थाना क्षेत्र में हुआ था। जिसमेें नीतेश साहू (Nitesh Sahu) पिता देवी प्रसाद साहू उम्र 28 साल जख्मी थे। वे ईटखेड़ी (Ithkhedi) थाना क्षेत्र स्थित लांबाखेड़ा इलाके में रहते थे। वे 4 नवंबर को बैरसिया काम से जा रहे थे। तभी उनकी बाइक (Bike) डिवाइडर से टकरा गई थी। उनका प्रायवेट अस्पताल में 10 नवंबर तक इलाज चला। जब स्वास्थ्य में सुधार नहीं हुआ तो परिजन भोपाल एम्स अस्पताल (AIIMS Hospital) ले गए। यहां इलाज के दौरान नीतेश साहू की 19 नवंबर को मौत हो गई। बैरसिया पुलिस ने मर्ग 109/26 कायम कर शव पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
यह भी पढ़िएः राजधानी के बड़े कारोबारी एलएन मालवीय हनी ट्रेप में फंसे जानिये कैसे
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।