Bhopal Court News: गोविंदपुरा थाने के बदमाश गोपाल पाटील की जमानत लेने के लिए किया था फर्जीवाड़ा, दूसरे आरोपी को एक साल बाद भी पकड़ नहीं सकी पुलिस

भोपाल। सहायक पुलिस आयुक्त कोर्ट से फर्जी तरीके से जमानत लेने वाले आरोपी को भोपाल कोर्ट (Bhopal Court News) ने दोषी करार दिया है। आरोपी को एक—एक साल की सजा के अलावा एक—एक हजार रुपए के सभी धाराओं में जुर्माना देते हुए पांच हजार रुपए जमा करने के आदेश भी दिए हैं। आरोपी ने मिसरोद संभाग के एसीपी कोर्ट में फर्जी तरीके से गोविंदपुरा (Govindpura) थाने के निगरानी बदमाश गोपाल पाटील (Gopal Patil) की जमानत लेने का प्रयास किया था। प्रकरण से जुड़े दूसरे आरोपी को पुलिस अभी तक गिरफ्तार नहीं कर सकी है।
जमानत के लिए लगाई फर्जी एफडी
सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी रचना चिडार ने बताया कि फैसला न्यायिक मजिस्ट्रेट हेमलता अहिरवार की तरफ से दिया गया है। इस मामले में आरोपी मोहम्मद शाहरूख उर्फ सलीम (Mohammed Shahrukh@Saleem) है। उसके खिलाफ 04 नवंबर, 2025 को विशेष कार्यपालक मजिस्ट्रेट एवं उपायुक्त 2 नगरीय पुलिस भोपाल कार्यालय में पदस्थ कार्यवाहक एएसआई जायनारायण भारतीय (ASI Jainarayan Bhartiya) ने रिपोर्ट बनाई थी। उन्होंने डीसीपी जोन—2 के आदेश पर प्रतिवेदन तैयार किया था। थाना गोविंदपुरा से तैयार इस्तगासा कोर्ट में प्रस्तुत किया गया था। जिसका प्रकरण 35/2025 धारा 129 बीएनएसएस के तहत पंजीबद्ध कर विचारण प्रारंभ किया गया था। उक्त प्रकरण में गोपाल पाटिल की तरफ से अपनी स्वयं की 35 हजार रूपये राशि की प्रतिभूति अपने एडवोकेट महेन्द्र विश्वकर्मा (Mahendra Vishwakarma) के माध्यम से प्रस्तुत की थी। महेन्द्र विश्वकर्मा अपने साथ मोह सलीम नाम के व्यक्ति को जमानत भरवाने लाये थे। मोह सलीम ने डीसीपी आफिस में गोपाल पाटिल से बात करके अपनी डेढ़ लाख रुपए की एफडी पर जमानत पेश की थी। जमानत के रूप मे पेश की गई एफडी को एएसआई जयनारायण भारती ने फोटोकापी कराने अपने पास रख ली थी। प्रतिभूति के रूप में पेश की गई एफडी की सत्यता के संबंध में एसबीआई शाखा कस्तुरबा अस्पताल (Kasturba Hospital) से बताया गया कि एफडी खाता मोह सलीम की नहीं बल्कि राहुल कुमार (Rahul Kumar) के नाम से है। जॉच करने से स्पष्ट होता है कि यह एफडी खाता फर्जी है। अनावेदक गोपाल पाटिल की जमानत के रूप मे फर्जी एफडी का उपयोग हुआ है। मोह सलीम को एफडी (FD) की सत्यता का ज्ञान था फिर भी उसकी तरफ से फर्जी (कूटरचित) एफडी प्रस्तुत की गई। अनावेदक मोह सलीम पिता अब्दुल क्यूब उम्र 31 साल तलैया (Tallaiya) थाना क्षेत्र के बुधवारा का रहने वाला है। जबकि उसका असली नाम मोह शाहरूख पिता अब्दुल रफीक उम्र 31 साल है। वह टीला जमालपुरा में स्थित कांग्रेस नगर (Congress Nagar) में रहता है। एफडी दोस्त रियाज खान (Riyaz Khan Khan) ने बनवाकर दी थी। सम्पूर्ण विवेचना उपरान्त अभियोग पत्र माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, माननीय न्यायालय के समक्ष अभियोजन द्वारा प्रस्तुत साक्ष्य, तर्क, न्यायदृष्टांत एवं दस्तावेजों से सहमत होकर माननीय न्यायालय द्वारा आरोपी करने वाले आरोपी मोहम्मद शाहरूख उर्फ सलीम को दण्डित किये जाने का निर्णय पारित किया है। इस मामले में दूसरा अनावेदक मोहम्मद रियाज खान फरार है और उसका स्थाई वांरट जारी है।
यह भी पढ़िएः राजधानी के बड़े कारोबारी एलएन मालवीय हनी ट्रेप में फंसे जानिये कैसे
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।