Bhopal News: राजधानी से संचालित फीडर बसों से हफ्ता लेने वाले गिरोह का सदस्य गिरफ्तार

Share

Bhopal News: रकम नहीं देने पर तीन दिन पहले यात्री बस के परिचालक को चाकू दिखाकर एक हजार रुपए छीने थे

Bhopal News
सांकेतिक चित्र, ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। राजधानी से सटे तहसीलों में यात्रियों के लिए आवागमन के लिए चलने वाली (फीडर बसों) के संचालन के लिए शहर के कुख्यात बदमाश हफ्ता लेने का काम करते हैं। इन्हीं में शामिल एक कुख्यात बदमाश को भोपाल (Bhopal News) शहर की मंगलवारा थाना पुलिस ने दबोचा है। इससे पहले इसी गिरोह से जुड़े एक बदमाश ने बागसेवनिया इलाके में फीडर बस के परिचालक से एक हजार रुपए लूट लिए थे।

तीन दिन पहले फीडर बस के कंडक्टर से की लूट

मंगलवारा (Mangalwara) थाना पुलिस के अनुसार रकम वसूलने और विरोध करने पर मारपीट व जान से मारने की धमकी देने वाले मुख्य आरोपी 27 वर्षीय यासीन मजिस्ट्रेट (Yasin Magistrate) को अरेस्ट कर लिया है। आरोपी के खिलाफ शहर के अलग-अलग थानों में करीब 30 आपराधिक मामले दर्ज हैं। उसके तीन अन्य साथी अभी भी फरार हैं। आरोपी के खिलाफ बस संचालक अनवर खान (Anwar Khan) ने 16 नवंबर को थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। आरोपी यासीन मजिस्ट्रेट, नसीम ब्रेकर, शानू और शादाब मंडीदीप रूट की बसों (Bus) से जबरन पैसे वसूलते हैं। रकम देने से मना करने पर गाली-गलौज और धमकियां देते हैं। आरोपी मोहम्मद यासीन उर्फ मजिस्ट्रेट टीलाजमालपुरा (Teela Jamalpura) का रहने वाला है और फिलहाल बरखेड़ी, जहांगीराबाद (Jahangirabad) में रहता है। इधर, नसीम ब्रेकर (Naseem Breaker) की भी बागसेवनिया थाना पुलिस को तलाश है। उसने भी तीन दिन पहले फीडर बस के कंडक्टर से एक हजार रुपए की लूट की थी।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: वल्लभ भवन की आउटसोर्स महिला कर्मचारी की मौत

यह भी पढ़िएः राजधानी के बड़े कारोबारी एलएन मालवीय हनी ट्रेप में फंसे जानिये कैसे

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal  News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!