Bhopal News: संभ्रात परिवारों के लिए एमडी ड्रग्स उपलब्ध कराने वाली महिला अरेस्ट

Share

Bhopal News: पत्रकारिता के बाद शिक्षण संस्थाओं की प्रशासनिक पदों में रह चुकी महिला से साढ़े चार ग्राम से अधिक एमडी मादक पदार्थ बरामद, राजधानी में इंजीनियर महिला के बाद कामकाजी दूसरी महिला को क्राइम ब्रांच ने दबोचा

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। राजधानी के संभ्रात परिवारों में ड्रग्स के व्यसन में लिप्त कराने वाली एक प्रतिष्ठित परिवार की महिला को भोपाल क्राइम ब्रांच (Bhopal News) ने दबोचा है। महिला ने अंग्रेजी पत्रकारिता से अपना कार्य क्षेत्र शुरु किया था। इसके बाद वह शैक्षणिक संस्थाओं के प्रशासनिक पदों में रही। इस कारण वह राजधानी के संभ्रात परिवारों के संपर्क में आई। वह उन्हें एमडी ड्रग का इंतजाम करने और उसके बदले में कमीशन लेने लगी। पुलिस ने महिला को एनडीपीएस की धाराओं में गिरफ्तार करके करीब साढ़े चार ग्राम से अधिक एमडी मादक पदार्थ भी जब्त किया है।

बड़े शैक्षणिक संस्थाओं में किया है काम

क्राइम ब्रांच  (Crime Branch) पुलिस के अनुसार महिला को वीआईपी गेस्ट हाउस (VIP Guest House) के पीछे निर्माणाधीन बिल्डिंग के पास से दबोचा गया। आरोपी की पहचान 33 वर्षीय साजिया आलम (Sajiya Alam) के रुप में हुई है। वह मूलत: उत्तर प्रदेश के कानपुर (Kanpur) में स्थित आर्य नगर (Arya Nagar) थाना क्षेत्र के बेगमगंज चमनगंज की रहने वाली है। फिलहाल लालघाटी की इंद्र विहार कॉलोनी (Indra Vihar Colony) में रहती हैं। उनके गले में पहने दुपट्टे की गांठ के भीतर 4.66 ग्राम एमडी मादक पदार्थ (MD Drug) मिला। पुलिस ने जांच के लिए उनका मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया है। प्राथमिक जांच में पता चला है कि उन्होंने पत्रकारिता से अपना कार्य क्षेत्र शुरु किया था। शहर के एक बड़े समाचार पत्र में भी वह सेवाएं दे चुकी हैं। पत्रकारिता छोड़ने के बाद उन्होंने शैक्षणिक संस्थाओं में भविष्य बनाया। वह सागर पब्लिक स्कूल (Sagar Public School) में एडमिन-एचआर भी रही। इसके अलावा सेज स्कूल (Sage School), सेम ग्लोबल यूनिवर्सिटी (SAM Global University), फर्स्ट क्राई स्कूल (First Cry School), ज्ञान गंगा स्कूल मैनेजमेंट और आईएएस यूनिवर्सिटी (IAS University) में भी अलग-अलग प्रशासनिक और एचआर पदों पर काम कर चुकी है। फर्राटेदार अंग्रेजी बोलने के कारण साजिया आलम की गतिविधियों पर शंका नहीं होती थी।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: ट्रक ने स्वागत गेट को टक्कर मारकर तोड़ा

शहर के लिए सिरदर्द बन रहा एमडी मादक पदार्थ

क्राइम ब्रांच को जांच में पता चला है कि साजिया आलम करीब पांच-छह साल से साजिया आलम खरीदने और बेचने के कारोबार में सक्रिय हैं। वह दिल्ली से एमडी ड्रग्स लेकर आती थी। हालांकि एमडी के साथ उसे क्राइम ब्रांच ने पहली बार गिरफ्तार किया है। साजिया आलम शराब और गांजे का स्वयं भी सेवन करती थी। पति फिलहाल जेल में बंद है। पुलिस अब उसके मोबाइल (Mobile) फोन से संपर्कों और लेनदेन से जुड़े सुराग जुटा रही है। साथ ही दिल्ली (Delhi) में उसके खरीददारों के नेटवर्क का पता लगा रही है। राजधानी में साजिया आलम से पूर्व छिंदवाड़ा (Chindwara) में रहने वाली श्रद्धा चौकीकर (Shraddha Chaukiker) को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से जैकेट की जेब से 14 ग्राम से अधिक एमडी मादक पदार्थ जब्त हुआ। उसने बताया कि वह दस साल पहले पटेल कॉलेज (Patel College) से बीई की है। इसलिए उस दौरान भोपाल में रहती थी। उसके परिचय में 37 वर्षीय राजेंद्र राय (Rajendra Rai) संपर्क में आए थे। वह मेडिकल के क्षेत्र में काम करते हैं। उन्होंने एमडी की मांग को लेकर प्रस्ताव रखा था। मादक पदार्थ की सप्लाई उसका भांजा सतेन्द्र उर्फ जुगनू (Satendra@Jugnu) करता था। वह दशहरे के समय में भी एमडी मादक पदार्थ दे चुका था। तीनों उत्तर प्रदेश (UP) के गाजीपुर (Gajipur) जिले से वह मादक पदार्थ लेकर आए थे। पुलिस ने उमरिया निवासी राजेंद्र राय को भी साकेत नगर (Saket Nagar) स्थित रीगल होटल (Regal Hotel) से दबोचा गया। पुलिस को अभी सतेंद्र उर्फ जुगनू की तलाश करना है। यह सभी राजधानी के संभ्रात परिवारों में एमडी मादक पदार्थ बेचने का काम करते थे।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Crime: बदमाशों की तरह पुलिस ने अपनाई तकनीक

यह भी पढ़िएः राजधानी के बड़े कारोबारी एलएन मालवीय हनी ट्रेप में फंसे जानिये कैसे

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!