Bhopal Loot News: इज्तिमा से पूर्व पुलिस इंतजाम की कलई खुली

Share

Bhopal Loot News: घात लगाकर एक कारोबारी से 17 लाख 90 हजार लूटे और दूसरे को लूटने की कोशिश

Bhopal Loot News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। राजधानी में अगले महीने मुस्लिम समुदाय का सबसे बड़ा इज्तिमा पर्व शुरु होने वाला है। उससे पहले तैयारियों को लेकर तमाम दावे सुरक्षा को लेकर पुलिस विभाग की तरफ से किए जा रहे हैं। इनके बीच दो घटनाओं (Bhopal Loot News) ने उनकी कलई खोलकर रख दी है। घटना लूट और लूट के प्रयास से जुड़ी है। यह दोनों वारदात भोपाल देहात के ईटखेड़ी थाना क्षेत्र में हुई है। जिसमें एक कारोबारी से दो बदमाशों ने सौलह लाख रुपए लूट लिए हैं।

बाइक सवारों ने छीना पैसों वाला बैग

एसपी भोपाल देहात पंकज पांडेय (SP Pankaj Pandey) ने बताया कि 40 वर्षीय मुबीन खान (Mubeen Khan)  निशातपुरा (Nishatpura) थाना क्षेत्र के करोद में स्थित देवकी नगर (Devki Nagar) में रहते हैं। वे 17 नवंबर की सुबह लगभग साढ़े सात बजे ईद के लिए बकरा (Goat) खरीदने राजगढ़ जिले के पशु बाजार जा रहे थे। वह यहां से पशुओं को खरीदने के बाद दक्षिण भारत के अलग-अलग हिस्सों में बेचने का काम करते हैं। उनके पास एक पिट्ठू बैग था। उस बैग(Bag)  के भीतर 17 लाख, 90 हजार रुपए रखे थे। वे बाइक से जब लांबाखेड़ा होते हुए ब्रिज के पहले बालाजी रेस्टोरेंट (Balaji Restaurant) के नजदीक पहुंचे तो पीछे से दो बाइकों पर सवार चार व्यक्ति उनके नजदीक आए। दोनों बाइक सवारों (Bike Riders) ने उन्हें बीच में किया और वह उन्हें देखते उससे पहले बैग छीना। बैग का फीता झपटने के कारण टूट गया और उसे लेकर वे फरार हो गए। पुलिस ने इस मामले में 17 नवंबर की सुबह लूट का प्रकरण दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: मां से अलग होने के बाद बेटे ने लगाई फांसी

वाहवाही लूटने की फिराक में थी पुलिस

लूट की यह सनसनीखेज वारदात के बाद मामले की जांच एसआई नवीन कुमार (SI Naveen Kumar) को सौंपी गई। इस मामले में थाने में प्रकरण दर्ज कर लिया गया। लेकिन, यह मामला उजागर न हो इसकी पूरी योजना थाने से लेकर भोपाल देहात के अन्य अधिकारियों ने बनाई। पूरा मामला दबाकर रखा गया था। पुलिस आरोपियों को दबोचने के लिए सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पीछा कर रही है। जिसमें एक संदेही पुलिस के हत्थे लग गया है। लेकिन, रकम बरामद नहीं होने के कारण पुलिस की तरफ से इंतजार किया जा रहा था। इस मामले में टीआई आशीष सप्रे (TI Ashish Sapre) के साथ आधा दर्जन संदिग्ध लुटेरों की तलाशने और उन्हें दबोचने का चौबीस घंटे से असफल प्रयास कर रही है।

मोबाइल और स्कूटी झपटने की कोशिश

इधर, दूसरी वारदात भी ईटखेड़ी (Ithkhedi) इलाके में ही हुई है। इस मामले को भी पुलिस ने दबाकर रखा। घटना रासलाखेड़ी (Raslakhedi) क्षेत्र में हुई थी। आरोपी बाइक पर सवार दो व्यक्ति थे। जिन्होंने स्कूटी और मोबाइल (Mobile) झपटने की कोशिश की थी। आरोपियों के चंगुल से बचने पीड़ित ने काफी प्रयास किया। इस कारण उनके कपड़े भी बुरी तरह से फट गए थे। पीड़ित 22 वर्षीय आदित्य ठाकुर (Aditya Thakur) है जो कि सीहोर (Sehore) जिले में रहते हैं। वे एक मॉल में स्थित कपड़े के शोरूम में काम करते हैं। वे रासलाखेड़ी में रहने वाले मामा से मिलकर 18 नवंबर की रात नौ बजे घर की तरफ जा रहे थे। पुलिस को प्राथमिक जांच में पता चला है कि जिन्होंने रास्ता रोका था उनके नाम कुनाल जाट (Kunal Jaat)  और देवेंद्र सिंह जाट (Devendra Singh Jaat) हैं। पुलिस मामले को संदिग्ध मानकर जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Suspicious Death: प्रसव के दौरान बच्ची के बाद मां ने तोड़ा दम

यह भी पढ़िएः राजधानी के बड़े कारोबारी एलएन मालवीय हनी ट्रेप में फंसे जानिये कैसे

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Loot News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!