Bhopal News: पुलिस, प्रशासन और नगर निगम के जिम्मेदार अधिकारियों ने चुप्पी साधी, गोवंश चोरी की घटनाएं भी बढ़ रही, सुस्त और लचर विवेचना बड़ा कारण

भोपाल। नगर निगम की तरफ से राजधानी जहांगीराबाद स्थित संचालित स्लॉटर हाउस (Bhopal News) में जनवरी, 2026 में ताला जड़ा गया था। इस कार्रवाई से एक महीना पूर्व दिसंबर, 2025 में ही करीब 26 टन का अवैध गोमांस से भरा कंटेनर को हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता ने जब्त किया था। इसी तालाबंदी के बाद राजधानी में सैंकड़ों गुप्त तरीके से अवैध बूचड़खाने खुल गए हैं। इनके जरिए शहर में मांस की खपत भी हो रही है। इस समस्या को लेकर पुलिस, जिला प्रशासन और नगर निगम के जिम्मेदार अधिकारियों ने चुप्पी साध ली है।
ग्यारह महीने में आधा दर्जन अवैध बूचड़खाने उजागर
राजधानी में स्लॉटर हाउस (Slaughter House) का संचालन लाइव स्टॉक फूड प्रोसेसर प्रायवेट लिमिटेड कंपनी (Live Stock Food Processor Private Limited) को ठेका मिला था। इस कंपनी के संचालक असलम कुरैशी (Aslam Qureshi) हैं। जहांगीराबाद (Jahangirabad) पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार भी किया था। कंपनी को ठेका तत्कालीन निगम आयुक्त हरेंद्र नारायण (Harendra Narayan) के कार्यकाल में जारी हुआ था। इससे पहले करीब 35 करोड़ रुपए की पशुवध के लिए उपकरण निगम ने कंपनी को खरीदकर उपलब्ध कराए थे। कंपनी पर कार्रवाई के बाद 26 अप्रैल को सुखी सेवनिया (Sukhi Sewania) थाना क्षेत्र में अवैध बूचड़खाना मिला था। इसके बाद 17 जुलाई को निशातपुरा (Nishatpura) थाना क्षेत्र में अवैध बूचड़खाना हिंदू संगठन की जागरुकता से ही पकड़ में आया था। निशातपुरा थाना पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार किया था। ईटखेड़ी (Ithkhedi) थाना क्षेत्र में 18 सितंबर को दबिश देकर अवैध बूचड़खाने पर कार्रवाई हुई थी। कोलार रोड (Kolar road) थाना पुलिस ने 9 अक्टूबर को अवैध बूचड़खाने पर कार्रवाई करके चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था। पुलिस को इस मामले में अभी भी दो आरोपियों की तलाश है।
मवेशी चोरी की घटनाएं बड़ी

अवैध बूचड़खाने के इस कारोबार के चलते सड़कों पर घुम रही गोवंश तस्करों के निशाने पर हैं। उन्हें चोरी करके बेचना और पशुवध गृह पहुंचाने वाला एक समूह भी सक्रिय है। लेकिन, लचर विवेचना के चलते आरोपियों को कठोर सजा और उनके नेटवर्क को ध्वस्त करने में पुलिस विभाग नाकाम हैं। पिछले दिनों अवधपुरी (Awadhpuri) और गौतम नगर (Gautam Nagar) थाने में भारी मात्रा में पशुओं के चोरी होने की शिकायतें भी पहुंची हैं। जिसके पीछे सक्रिय गिरोह और उनके नेटवर्क का पुलिस एक महीने बाद भी खुलासा नहीं कर सकी है। जबकि इन मामले में मवेशी गुम होने तक जांच को सीमित रखा गया है।
महत्वपूर्ण तथ्य जिससे राजस्व हानि हो रही
- राजधानी में पशुपालन विभाग के अनुसार मटन, चिकन और भैस का 16 टन मांस की खपत प्रतिदिन होती है।
- इसमें सिर्फ पाडा और भैस का मांस लगभग तेरह टन प्रतिदिन खपता है।
- मांस खपत के मामले में राजधानी पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान पर है।
- अवैध बूचड़ खाना संचालित होने के चलते करोड़ों रुपए के राजस्व का नुकसान हो रहा है।
- मांस विक्रय में मुस्लिम समाज का वर्चस्व और उनका समूह ही सक्रिय।
- यात्री वाहनों के जरिए दूसरे जिलों में हो रहा परिवहन
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।