Bhopal Cop News: नशे के खिलाफ पुराने शहर के नौ थानों में संयुक्त कार्रवाई

Share

Bhopal Cop News: चरस, गांजा के अलावा भारी मात्रा में इंजेक्शन बरामद, महिला समेत दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। राजधानी के पुराने शहर में स्थित नौ थाना क्षेत्रों में संयुक्त कार्रवाई को अंजाम दिया गया। जिसमें महिला समेत दो नशा तस्करी (Bhopal Cop News) में लिप्त व्यक्तियों को दबोचा गया। आरोपियों के कब्जे से चरस, गांजा के अलावा भारी मात्रा में नशे के काम आने वाला इंजेक्शन बरामद हुआ है। पुलिस ने बरामद सामग्री की कीमत करीब पांच लाख रुपए बताई है।

600 से अधिक नशे के इंजेक्शन हुए बरामद

पुराने शहर के जोन-3 में स्थित नौ थानों में कार्रवाई के लिए तेरह टीमें बनाई गई थी। यह दबिश 14—15 नवंबर की दरमियानी रात अचानक दी गई। जिसमें पुलिस को 741 ग्राम चरस (Charas) , 387 ग्राम गांजा (Ganja) और नशे के इस्तेमाल में आने वाले 606 इंजेक्शन (Injection) बरामद करने में सफलता मिली। जब्त मादक पदार्थों और इंजेक्शनों की कीमत करीब दो लाख 85 हजार रुपए हैं। इसके अलावा डेढ़ लाख रुपये कीमत का आईफोन और नकदी भी मिली है। दबिश बाजपेयी नगर (Bajpai Nagar) स्थित मल्टी और ईदगाह हिल्स क्षेत्र में दी गई। वाजपेयी नगर स्थित झुग्गी नंबर 719 में रहने वाली 35 वर्षीय राजश्री मेषकर (Rajshri Meshkar) को दबोचा गया। उसके कब्जे से ब्यूप्रेनॉर्फिन हाइड्रोक्लोराइड (Buprenorphine Hydrochloride) के 304 और फेनिरामाइन मेलिएट (Pheniramine Maleate) के 302 इंजेक्शन बरामद हुए। इसके अलावा 741 ग्राम चरस, जिसकी कीमत करीब 1.90 लाख रुपये और 387 ग्राम गांजा, जिसकी कीमत करीब 25 हजार रुपये जब्त हुई। मौके से एक पीतल का तराजू, पारदर्शी और पीले रंग की पॉलिथीन, 9,390 रुपये नकद तथा करीब डेढ़ लाख रुपये कीमत का एप्पल कंपनी का आईफोन (Iphone) भी मिला। इंजेक्शनों की कीमत करीब 70 हजार रुपये बताई गई है। राजश्री मेषकर के खिलाफ शाहजहांनाबाद (Shahjahanabad) थाने में एनडीपीएस एक्ट और मध्यप्रदेश ड्रग्स निवारण अधिनियम की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: वद्धा और उसके बेटे की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत

आधा किलो से अधिक गांजा मिला

पुलिस की इस कार्रवाई में एक अन्य सफलता भी मिली। टीम ने प्राणघातक हमले के मामले में फरार चल रहे 22 वर्षीय शमीम खान उर्फ फकीर (Shamim Khan@Faqeer) को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ 11 सितंबर 2026 को शाहजहांनाबाद थाने में जानलेवा हमला करने सहित आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया था। राजश्री मेषकर के खिलाफ अवैध शराब बेचने, सार्वजनिक स्थान पर विवाद और मारपीट करने तथा जान से मारने की धमकी देने के तीन पुराने प्रकरण दर्ज हैं। वहीं शमीम खान उर्फ फकीर का आपराधिक रिकॉर्ड भी लंबा है। उसके खिलाफ अवैध हथियार रखने, शराब का परिवहन करने, प्राणघातक हमला, मारपीट और धमकी देने सहित कुल डेढ़ दर्जन प्रकरण पहले से दर्ज हैं। पुलिस महिला से बरामद इंजेक्शन और मादक पदार्थ के स्रोत की जानकारी जुटा रही है। कुछ नाम का खुलासा हुआ है जिसके संबंध में पड़ताल के बाद खुलासा करने का दावा किया जा रहा है। इधर, बागसेवनिया (Bagsewania) थाना पुलिस ने दीपक नायक (Deepak Nayak) पिता राजू नायक उम्र 63 साल को गिरफ्तार किया। वह मूलत: गांधी नगर (Gandhi Nagar) के रहने वाले हैं। फिलहाल दुर्गा नगर (Durga Nagar) बस्ती में रहते हैं। दीपक नायक के कब्जे से 504 ग्राम गांजा (Ganja) मिला।

यह भी पढ़िएः राजधानी के बड़े कारोबारी एलएन मालवीय हनी ट्रेप में फंसे जानिये कैसे

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Cop News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: वृद्धा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Don`t copy text!