Bhopal News: मेट्रो के लिए अनुबंधित डंपर ने पत्रकारिता की छात्रा को कुचला

Share

Bhopal News: रैपिडो चालक को मोटर साइकिल ने टक्कर मारी, गिरने के बाद चढ़ा डंपर, दो अन्य सड़क हादसों में भी दो व्यक्तियों की दर्दनाक मौत

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। राजधानी में भदभदा से रत्नागिरी के लिए प्रस्तावित ब्ल्यू मेट्रो निर्माण के लिए अनुबंधित डंपर के चालक ने पत्रकारिता की छात्रा को कुचल दिया। इससे पहले छात्रा रैपिडो करके टीटी नगर स्थित मालवीय नगर में न्यूज चैनल के दफ्तर में जा रही थी। हादसे की जांच भोपाल (Bhopal News) शहर की कमला नगर थाना पुलिस कर रही है। इधर, दो अन्य सड़क दुर्घटनाओं में भी दो व्यक्तियों की दर्दनाक मौत हो गई है। यह घटनाएं भोपाल शहर के पिपलानी और भोपाल देहात के परवलिया सड़क थाना क्षेत्र में हुई थी।

चार दिन पहले मनाया था जन्मदिन

कमला नगर (Kamla Nagar) थाना पुलिस के अनुसार डिपो चौराहे से पूर्व डायल-112 मुख्यालय के नजदीक तेज रफ्तार डंपर (Dumper) 25 वर्षीय सपना कुमारी (Sapna Kumari) के शरीर पर चढ़ गया। वह रातीबड़ (Ratibarh) थाना क्षेत्र में नीलबड़ के नजदीक बरखेड़ी में कोपल स्कूल (Kopal School) के पास राजेंद्र नरवरे (Rajendra Narware) के मकान में किराए से रहती थी। उसके साथ छोटी बहन शिल्पी कुमारी (Shilpi Kumari) भी रहती है। परिवार मूलत: बिहार (Bihar) के बक्सर जिले में रहता है। सपना कुमारी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय (Makhanlal University) से पाठ्यक्रम पूरा किया था। इसमें परीवीक्षाधीन अवधि उन्होंने टीवी चैनल में किया। इसके बाद वह उसी जगह पर नौकरी में लग गई थी। सपना कुमारी को रविवार सुबह की पाली में जाना था। इसके लिए उसने घर से रैपिडो बुक किया था। वह जब घटना स्थल के पास पहुंची तो बाइक (Bike) सवार ने रैपिडो चालक प्रवीण मिश्रा (Praveen Mishra) के मोपेड एमपी-04-वायए-6031 में टक्कर मार दी। इस कारण दोनों वाहन से अलग-अलग फिका गए। सपना कुमारी सड़क पर गिरीं और तभी पीछे चल रहा डंपर (Dumper) उनके शरीर में चढ़ गया। हादसे के बाद डंपर आरजे-17-जीबी-1298 का चालक वाहन को लावारिस छोड़कर भाग गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। कमला नगर थाना पुलिस ने मर्ग 42/26 कायम कर लिया है। उसका शव लेकर परिजन बिहार में स्थित अपने पुश्तैनी घर चले गए। वहां 17 नवंबर को उसकी अंत्येष्टि की जाएगी। घटना के कारण पत्रकारिता जगत में हादसे को लेकर संवेदनाएं व्यक्त की गई। सपना कुमारी ने चैनल के दफ्तर में ही चार दिन पहले अपना जन्मदिन भी मनाया था। घटना के लिए शहर में बेरोकटोक चल रहे डंपर को लेकर सोशल मीडिया में काफी नाराजगी जताई जा रही है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: पड़ोसी से तंग आकर शादीशुदा महिला पहुंची थाने

सुरक्षा कर्मी को भी डंपर ने कुचला

Bhopal News
सांकेतिक तस्वीर

इधर, डंपर के कारण दूसरा हादसा पिपलानी (Piplani) थाना क्षेत्र में हुआ। यहां भी पुल निर्माण के चलते सड़कों पर डंपर दौड रहे हैं। दुर्घटना रायसेन (Raisen) रोड पर वीनस होटल (Venus Hotel) के सामने 14 नवंबर की सुबह 10 बजे हुई थी। डंपर में माल भरा हुआ था। उसने बाइक सवार मूलत: विदिशा (Vidisha) निवासी 40 वर्षीय रमेश अहिरवार (Ramesh Ahirwar) को टक्कर मार दी थी। वे बिलखिरिया (Bilkhiria) थाना क्षेत्र स्थित छावनी पठार में पत्नी और दो बच्चों के साथ रहते थे। वे ऑरियंटल कॉलेज (Oriental College) में सुरक्षाकर्मी (Security Guard) का काम करते थे। वह ड्यूटी खत्म करके आनंद नगर से सामान लेने के बाद अपने घर जा रहे थे। उनके भी शरीर पर डंपर का पहिया चढ़ गया था। गंभीर रूप से कुचलने के कारण उनकी भी मौके पर ही मौत हो गई थी। पुलिस ने मर्ग 94/26 कायम कर वाहन जब्त कर चालक के खिलाफ मामला 1164/26 दर्ज कर लिया है।

कार की टक्कर से हुई मौत

इधर, तीसरी सड़क दुर्घटना परवलिया सड़क (Parwalia Sadak) में ग्राम मुबारकपुर (Mubarakpur) के पास हुई। हादसा 14 नवंबर की शाम करीब सात बजे हुआ था। इसमें लालाराम उर्फ लाल सिंह अहिरवार (Lalaram@Lal Singh Ahirwar)  (50) घर से सामान लेने पैदल निकले थे। तभी राष्ट्रीय राजमार्ग से गुजर रही तेज रफ्तार कार (Car) ने उन्हें उड़ा दिया। उन्हें गंभीर हालत में हमीदिया अस्पताल (Hamidia Hospital) में भर्ती कराया गया। वहां दो घंटे बाद उन्होंने दम तोड़ दिया। परवलिया सड़क थाना पुलिस ने मर्ग 33/26 कायम किया है। पुलिस का कहना है कि टक्कर मारने वाली कार का नंबर अभी पता नहीं चल सका है।

यह भी पढ़ें:   ATM Fraud News: 50 लोगों से एटीएम में फर्जीवाड़ा, नकदी कुछ भी बरामद नहीं हुई

यह भी पढ़िएः राजधानी के बड़े कारोबारी एलएन मालवीय हनी ट्रेप में फंसे जानिये कैसे

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!