Bhopal News: दुकान से सामान लेने के बाद उसके पैसे मांगना तो दूसरी वारदात में बाइक देने से मना करना महंगा पड़ा

भोपाल। राजधानी के दो थाना क्षेत्रों में सामान्य बातचीत को लेकर जानलेवा हमले की घटनाएं हुई। यह वारदात भोपाल (Bhopal News) शहर के शाहजहांनाबाद और ऐशबाग थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।
कटर से गर्दन पर किया वार
शाहजहांनाबाद (Shahjahanabad) थाना पुलिस के अनुसार ईटखेड़ी थाना क्षेत्र के लांबाखेड़ा निवासी 33 वर्षीय मोनू यादव (Monu Yadav) पुलिस लाइन के पास किराना दुकान चलाते हैं। वे 06 नवंबर की रात करीब साढ़े दस बजे पिता और छोटे भाई सोनू के साथ दुकान पर मौजूद थे। तभी सलमान सामान खरीदने आया। उससे सामान के बदले में सौ रुपये मांगे तो आरोपी सलमान भड़क गया। गाली-गलौज करते हुए सलमान ने अपने चार साथियों दाऊद, अजीम, मुज्जम्मिल और रिहान के साथ मिलकर मारपीट और चाकू (Knife) से वार कर दिया। चाकू का वार मोनू की कलाई पर लगा है। इधर, ऐशबाग (Aishbag) थाना क्षेत्र के नवीन नगर (Naveen Nagar) में रहने वाले 17 वर्षीय यश ठाकुर (Yash Thakur) के साथ मारपीट कर जानलेवा हमला किया गया। वह बारहवीं का छात्र है। हमला 08 नवंबर की रात करीब 12 बजे संतोषी माता मंदिर के पास हुआ। उस वक्त वह अपनी बाइक (Bike) लेकर खड़ा था। आरोपी शंकराचार्य नगर बजरिया निवासी विशाल उर्फ पिस्सू (Vishal@Pissu) है। वह उससे बाइक मांगने लगा। यश ठाकुर ने बाइक देने से मना कर दिया तो गाली-गलौज करते हुए जेब से कटर (Cutter) निकालकर गर्दन पर वार कर दिया। ऐशबाग थाना पुलिस ने प्रकरण 465/26 दर्ज कर लिया है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।