Bhopal News: फांसी के फंदे पर लटकी मिली लाशें, सुसाइड नोट नहीं मिलने से मौत पर सस्पेंस बरकरार

भोपाल। बीते चौबीस घंटों के दौरान राजधानी भोपाल (Bhopal News) शहर के दो थाना क्षेत्रों में खुदकुशी के मामले हुए हैं। दोनों ही घटनाओं में मरने वाले घर के इकलौते चिराग थे। जिन्होंने दीपावली रात अपने जीवन का दीपक बुझा दिया। दोनों ही घटनाओं के संबंध में कोलार रोड थाना पुलिस जांच कर रही है। जिसमें एक मामले में पुलिस को सुसाइड नोट मिला है। जबकि दूसरे मामले में कोई सुसाइड नोट नहीं मिला।
पेमिका से शादी न हाने से था दुखी
कोलार रोड (Kolar Road) पुलिस के अनुसार खुदकुशी का पहला मामला जेके टाउन (JK Town) में हुआ। यहां रहने वाले 25 वर्षीय अभिषेक सोनी (Abhishek Soni) निजी कंपनी में नौकरी करते थे। वह कुछ समय से मानसिक तनाव से गुजर रहे थे। दीपावली की सुबह उसने घर के कमरे में फांसी लगा ली। घटना के समय उसकी मां भी घर में मौजूद थी। कमरे का दरवाजा बाहर से बंद होने के कारण घटना का पता चलने पर पुलिस को सूचना दी गई। तलाशी के दौरान पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला है। इसमें अभिषेक ने प्रेमिका से शादी नहीं हो पाने का जिक्र किया है। दूसरी घटना बांसखेड़ी बस्ती में हुई है। यहां रहने वाले 25 वर्षीय बलवीर गौर (Balveer Gaur) ने भी दीपावली के दिन फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस को उसके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, इससे आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। दोनों परिवारों के इकलौते बेटे थे जिस कारण परिवार काफी सदमे में हैं। कोलार रोड थाना पुलिस ने मर्ग 82—84/26 कर लिया है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।