Bhopal News: केरल का युवक एक किलो चरस के साथ गिरफ्तार

Share

Bhopal News: राजधानी के आईएसबीटी में एक महीने के भीतर यह चौथी कार्रवाई,आरोपी के कब्जे से 35 लाख रुपए का अवैध मादक पदार्थ जब्त

Bhopal Murder News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। राजधानी का आईएसबीटी मादक पदार्थ की तस्करी का बड़ा केंद्र बन गया है। शहर में केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो की मदद से एक महीने में चौथे तस्कर को एक किलो चरस के साथ दबोचा गया है। यह मामला भोपाल (Bhopal News) शहर के गोविंदपुरा थाना क्षेत्र की है। जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 35 लाख रुपए हैं।

पिट्ठू बैग में छिपा रखी थी चरस

जानकारी के अनुसार आरोपी सिजान है जो कि मूलत: केरल (Keraa) का रहने वाला है। वह दिल्ली से हैदराबाद जाने के लिए वॉल्वो बस (Bus) में सवार हुआ था। उसके पास भारी मात्रा में चरस (Charas) होने की जानकारी केंद्रीय नारकोटिक्स विभाग के पास थी। गोविंदपुरा (Govindpura) थाना पुलिस की मदद से आईएसबीटी (ISBT) में पहुंचने पर आरोपी को बस से उतारा गया। उसके पिट्ठू बैग की तलाशी लेने पर चरस बरामद की गई। उसे हिरासत में लेकर नारकोटिक्स की टीम दिल्ली के लिए रवाना हो गई। उसके मुख्य सप्लायर का पता लगाने के लिए उससे पूछताछ की जा रही है। इससे पहले इसी बस अड्डे पर राजस्व गुप्तचर मुख्यालय ने भी विदेशी मादक पदार्थ की खेप पकड़ी थी। एक महीने के भीतर में सिजान चौथा आरोपी है। जिससे भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ बरामद हुआ है।

पिता-पुत्र समेत पांच व्यक्ति गांजे के साथ गिरफ्तार

इधर, राजधानी के गौतम नगर (Gautam Nagar) और नजीराबाद (Nazirabad) पुलिस ने गांजा (Ganja) के साथ आरोपियों को दबोचा है। गौतम नगर पुलिस ने छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के रास्ते भोपाल पहुंची गांजे की खेप को पकड़ा। पुलिस ने नारियलखेड़ा (Nariyalkheda) के नगर निगम कॉलोनी में दबिश दी थी। यहां मनोज संकत के घर से 1800 ग्राम गांजा बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने न्यू आरिफ नगर (New Arif Nagar) बस स्टैंड के पास स्कूटी सवार दो युवकों को पकड़ा। उनकी पहचान 19 वर्षीय शिवा उर्फ शिवांशु संकत (Shiva@ShivanshuSankat) और 19 वर्षीय शिवम माहेश्वर (Shivam Maheshwar) के रूप में हुई। तलाशी में उनके पास से करीब दो किलो गांजा और 41 हजार रुपये नकद मिले। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया है। वहीं नजीराबाद पुलिस ने ग्राम गढ़ाकला में गांजा के साथ दो व्यक्तियों गिरफ्तार किया है। आरोपी 60 वर्षीय मांगीलाल योगी (Mangilal Yogi) और उसका बेटा 45 वर्षीय राजू योगीनाथ (Raju Yoginath) है। आरोपियों के कब्जे से 1800 ग्राम गांजा बरामद हुआ है। सभी पांच आरोपियों से पांच किलो 800 ग्राम गांजा जब्त किया गया है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: सड़क दुर्घटना में मौत के एक महीने बाद एफआईआर

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!