Bhopal Murder News: रिटायर्ड आईएएस की हत्या के बाद गर्लफ्रेंड को किया था कॉल

Share

Bhopal Murder News: वारदात वाले दिन था बर्थडे क्राइम सीन पर ही शराब पीकर मनाया, गिरफ्तार कर लाते समय पुलिस की कस्टडी से भागने की कोशिश,शार्ट एनकाउंटर के बाद हिरासत में लिया गया आरोपी

Bhopal Murder News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। राजधानी के बहुचर्चित 1982 बैच के रिटायर्ड आईएएस राकेश अग्रवाल  की हत्याकांड के एक आरोपी को लगभग एक महीने बाद भोपाल (Bhopal Murder News) पुलिस ने दबोच लिया है। जिस दिन उसने वारदात की थी उसी दिन उसका बर्थडे भी था। पुलिस को सुराग रिटायर्ड आईएएस के मोबाइल से गर्लफ्रेंड को किए गए कॉल से मिला था। पुलिस ने उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में उसके ही पास पहुंचने पर दबोचा। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पांच राज्यों की दर्जनों पुलिस के अधिकारी और कर्मचारी भी जुटे हुए थे।

गिरफ्तारी के बाद क्या हुआ

पुलिस कमिश्नर संजय कुमार (Police Commissioner Sanjay Kumar) ने बताया कि 29-30 सितंबर की दरमियानी रात रिटायर्ड आईएएस राकेश अग्रवाल (Retired IAS Rakesh Agrawal)की उनके बेडरुम में गलत रेंतकर निर्मम हत्या कर दी थी। इस बात खुलासा तब हुआ था जब घर में कुकिंग गैस लीकेज होने का अहसास होने पर राकेश अग्रवाल की पत्नी ने बंगले में ही रहने वाले कुक अमर सिंह पालीवाल (Amar Singh Paliwal) से मदद मांगी गई। घर में तीन दिन पहले ही आया नौकर वरुण वाल्मिकी (Varun Valmiki) पिता राजकुमार वाल्मिकी उम्र 27 साल गायब था। उसने हत्याकांड को हादसा बनाने के मकसद से गैस का नोजल खोल दिया था। इसके अलावा वह 70 वर्षीय राकेश अग्रवाल और उनकी पत्नी के कमरे के गेट पर बाहर से ताला लगाकर भाग गया था। इसी मामले में उसको तलाश कर रहे आरोपी को आगरा (Agra) से गिरफ्तार किया गया। पुलिस की टीम उसे लेकर भोपाल आ रही थी। तभी रातीबड़ (Ratibarh) के मुगालिया छाप गांव में लघुशंका का बहाना बनाकर आरोपी नीचे उतरा। वह पुलिस टीम के अधिकारी से पिस्टल (Pistol) छीनकर भागने लगा। उसको पुलिस ने शार्ट एनकाउंटर (Short Encounter) के बाद गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया है कि वह राकेश अग्रवाल के आचरण से नाराज था। इसलिए उसने हत्याकांड को अंजाम देने का फैसला लिया।

रिपोर्ट दर्ज नहीं करने का उठाया नाजायज फायदा

वरुण वाल्मिकी का जन्म ग्वालियर (Gwalior) जिले में हुआ था। बचपन में ही मां रेखा बाल्मिकी (Rekha Valmiki) की मौत हो गई। पिता राजकुमार वाल्मिकी ने रिश्तेदार की ही पत्नी को अपने पास रख लिया। इसलिए उसकी परवरिश पटियाला (Patiala) जिले के नाभा थाना क्षेत्र में रहने वाली बहन सिमरन के पास रहा। बहन ने राजवीर सिंह के साथ शादी की है। ग्वालियर में रहते हुए उसकी गर्ल फ्रेंड सोनम से ज्यादा लगाव हो गया था। आरोपी ने नाभा थाने के जरिए चरित्र प्रमाण पत्र बनाकर नौकरी कर रहा था। ऐसा करते हुए उसने जयपुर (Jaipur) में रुही हेल्थ केयर सर्विस (Ruhi Health Care Sercice) के जरिए नौकरी मिली थी। लेकिन, आचरण अच्छा नहीं होने के कारण उसे हटा दिया गया था। इसके बाद वह ग्वालियर में सार्थू होम नर्सिंग केयर (Sarthu Home Nursing Care) के जरिए अगस्त, 2026 में नौकरी पर लगा था वहां से मोबाइल (Mobile) चोरी करके भाग गया था। इससे पहले वरूण वाल्मिक उत्तराखंड के नैनीताल में रामप्रसाद होम हेल्थ केयर (Ramprasad Home Health Care) के जरिए 92 वर्षीय वृद्ध के घर में नौकरी लगा था। यहां उभी उसने वृद्ध की गला दबाकर हत्या करने की कोशिश की थी। वहां से भी उसे नौकरी से निकाला गया था। इसके बाद वह भोपाल में वर्मा हेल्थ केयर सर्विस (Verma Health Care Service) संचालक अखिलेश वर्मा के जरिए राकेश अग्रवाल के घर नौकरी करने पहुंचा था। हत्याकांड से पूर्व हुई सारी घटनाओं में किसी तरह की रिपोर्टिंग थानों में नहीं हुई थी। इसलिए वह पकड़ में नहीं आ पा रहा था।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: हमीदिया अस्पताल में फिर मिली लाश

आरोपी को दबोचने बहुरुपिया भी बनी पुलिस

Bhopal Murder News
ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

वरुण वाल्मिकी पर 50 हजार रुपए का ईनाम घोशित था। उसकी गिरफ्तारी के लिए करीब ढ़ाई हजार सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद उस तक पुलिस पहुंची थी। हालांकि पुलिस को प्राथमिक जांच में ही उसकी गर्लफ्रेंड सोनम का पता चल गया था। जिस दिन राकेश अग्रवाल की हत्या हुई थी उसी दिन आरोपी का बर्थडे भी था। उसने हत्याकांड को अंजाम देने के बाद रिटायर्ड आईएएस के घर में ही रखी शराब को पी थी। इसके बाद आरोपी ने गर्लफ्रेंड को फोन लगाया था। उसने जब फोन नहीं उठाया तो वह केरला एक्सप्रेस (Kerala Express) में सवार होकर ग्वालियर में पहुंचा था। पुलिस वहां पहुंची तो मालूम हुआ कि वरुण वाल्मिकी की गर्लफ्रेंड आगरा जिले में काम कर रही है। वहां पर वह गार्बेज कलेक्शन का काम करती है। पुलिस वरुण को तलाश रही है इस बात की जानकारी उसे भी लग गई थी। इस कारण वह आगरा के बाद वृंदावन समेत कई राज्यों में एक पखवाड़े तक घुमता रहा। इसके बाद वह आगरा में वापस लौट आया था। पुलिस की मौजूदगी की भनक आरोपी को नहीं लगे इसलिए स्थानीय रहवायिों की ड्रेस में आम नागरिक बनकर घात लगाकर बैठी रही। आरोपियों की तलाश के लिए दस टीमे बनाई गई थी।

घटना का खुलासा करने से पहले 33 दिन पुलिस ने ऐसी की थी मशक्कत

  • ग्वालियर, आगरा, मथुरा, वृंदावन में पुलिस ने गेटअप बदलकर रैकी और मुखबिरों की मदद से हत्यारे पर निगाह रखी।
  •  मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, चंडीगड़, पंजाब, दिल्ली, उत्तराखंड और कर्नाटक समेत नौ राज्यो में पुलिस ने 2500 से अधिक सीसीटीवी कैमरे छाने।
  • एक सैकडा से अधिक संदेहियों और आरोपी के रिश्तेदारो से हुई पूछताछ।
  • हत्यारे वरूण वाल्मीकी पर था पचास हजार रुपए का ईनाम।
  •  वर्मा होम हलेथ केयर और हाउस कीपिंग के जरिए रखा गया था घरेलू नौकर।
  •  आऱोपी घरेलू नौकर के रूप में कर रहा था काम, हत्या की घटना के बाद ट्रेन से हो गया था फरार
  •  क्राइम ब्रांच और थाने की एक दर्जन से अधिक टीमें कर रही थी एक महीने से तलाश।
  • हत्या के पीछे रिटायर्ड आईएएस के एटीट्यूड को बताई वजह।
यह भी पढ़ें:   Bhopal News: रेलवे ट्रैक पर अलग—अलग स्थानों पर मिली दो लाशें

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Murder News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!