Bhopal News: डीजे संचालक के घर में घुसकर रंगदारी दिखाई

Share

Bhopal News: डंडा मारकर तोड़फोड़ कर नुकसान पहुंचाया, उपद्रव का वीडियो हुआ वायरल

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। थाने के निगरानी गुंडे ने डीजे संचालक के घर में घुसकर जमकर उपद्रव मचाया। उसने डंडा बरसाते हुए तोड़फोड़ भी की है। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के टीला जमालपुरा इलाके की है। पुलिस ने इस मामले में प्रकरण दर्ज कर लिया है। लेकिन, आरोपी फरार चल रहा है।

घर में भी की तोड़फोड़

टीला जमालपुरा (Teela Jamalpura) थाना पुलिस के अनुसार मोहम्मद जैद (ohammad Zaid) पिता मोहम्मद नवेद उम्र 26 साल कांग्रेस नगर (Congress Nagar) में रहते हैं। उनका डीजे लाइट का काम है। घटना 2 नवंबर की दोपहर में हुई थी। आरोपी टीला जमालपुरा थाने का निगरानी गुंडा अरशद बब्बा (Arshad Babba) अपने साथियों अरबाज उर्फ बिहारी (Arbaj@Bihari) और इकबाल के साथ पहुंचा। सभी आरोपी उससे कहने लगे कि डीजे के धंधे में वह पैसा ज्यादा कमा रहा है। इसके बदले में वह दस हजार रुपए मांगने लगे। आरोपियों से विरोध किया गया तो गाली—गलौज करते हुए मारपीट में उतर आए। घर की अलमारी में भी जमकर तोड़फोड़ की गई। आरोपी अरबाज के पास चाकू (Knife) था जिसका वार पीड़ित की जांघ में भी लगा है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मारपीट, तोड़फोड़, चाकू मारकर लहुलूहान करने समेत अन्य धाराओं में प्रकरण 275/26  दर्ज कर लिया है। फिलहाल तीनों आरोपी घटना के बाद से ही फरार चल रहे हैं।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: बांस के सहारे घर में घुसकर चोरी की वारदात 

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!